फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kirtan villagers yearn for drinking water

Hisar News: 25 करोड़ रुपये खर्च पर 10 दिन से पेयजल के लिए तरसे किरतान के ग्रामीण

Mon, 15 Jul 2024 06:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 15 Jul 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Kirtan villagers yearn for drinking water
बालसमंद। गांव किरतान के ग्रामीण पिछले कई महीनों से पेयजल समस्या से परेशान हैं। टैंक में पानी न होने के कारण पूरे गांव में पेयजल सप्लाई नहीं दी जा रही है। ग्रामीण खरीदकर पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बीते दिनों लोकसभा चुनाव के दौरान जलघर पर तालाबंदी भी की थी, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीण रमनदीप, सतीश, नत्थुराम, संदीप, रामभगत, मांगेराम, सीताराम, अनिल, राजेश आदि ने बताया कि गांव के जलघर में पानी नहीं है। हालात यह है कि 10 दिनों से गांव में पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। ग्रामीणों ने कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आते हैं। वाटर वर्क्स में पानी नहीं होगा तो कर्मचारी को सप्लाई देने के लिए ड्यूटी पर नहीं आना पड़ेगा। पूरे सप्ताह नहर चलती है फिर भी कर्मचारी वाटर वर्क्स के टैंक समय रहते नहीं भरते है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि अधीक्षक अभियंता ने 9 जून को गांव में दौरा कर पेयजल समस्या का जायजा लिया। अधिकारी ने कर्मचारियों को लापरवाही पर कार्रवाई के लिए कहा था। कर्मचारियों को समस्या के स्थायी समाधान के निर्देश दिए थे, लेकिन हालात ये है कि गांव की मुख्य सप्लाई में अवैध कनेक्शन हैं। अवैध कनेक्शन होने के कारण आखिरी छोर तक पानी नहीं आता है।
विज्ञापन


25 करोड़ की लागत से बनाया है वाटर टैंक
सीसवाला हेड पर 25 करोड़ की लागत से बड़ा वाटर टैंक बनाया हुआ है, जिससे गांव में पानी की समस्या पर हेड से पानी ले वाटर वर्क्स में डालकर हर घर तक स्वच्छ जल पहुंचाना है। ग्रामीणों का आरोप है कि करोड़ों रुपये लागत के बाद भी इतने बड़े प्रोजेक्ट से 2 किलोमीटर दूर बसे गांव की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर समय रहते हमारी समस्या का समाधान नहीं होता है तो वे 20 जुलाई को हिसार में मुख्यमंत्री को समस्या से अवगत कराकर स्थायी समाधान की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed