{"_id":"f81953b35191eef7323a056a6dca1ac4","slug":"kinapping-in-desire-for-a-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे की चाह में बन गया किडनैपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे की चाह में बन गया किडनैपर
रतिया (फतेहाबाद)/ब्यूरो।
Updated Thu, 12 Dec 2013 08:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में फतेहाबाद के गांव जल्लोपुर से डेढ़ माह पूर्व लापता हुई छह वर्षीय बच्ची सपना को पुलिस ने वीरवार को गांव चबरवाल से बरामद कर लिया।
रतिया पुलिस ने बच्ची को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। बच्चे की चाह में बच्ची का गांव से अपहरण कर बहला फुसलाकर ले जाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गांव जल्लोपुर निवासी मजदूर अशोक कुमार की छह वर्षीय बेटी सपना 25 अक्तूबर को उस समय गायब हो गई, जब वह दोपहर को पड़ोस की दुकान से खाने की चीज लेने गई थी।
देर शाम तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी साधूराम बच्ची की तलाश में पंजाब और राजस्थान सहित कई प्रदेशों की खाक छान चुके थे और लड़की की गुमशुदगी के इश्तिहार भी छपवाए गए थे।
विज्ञापन
अचानक वीरवार को जांच अधिकारी साधुराम को सूचना मिली कि लापता सपना जगदीश निवासी गांव चबरवाल के कब्जे में है।
उसने बच्ची को बंधक बना रखा है। पुलिस ने जब वहां रेड की तो लड़की को जगदीश के कब्जे से बरामद कर लिया।
पुलिस ने जगदीश को काबू कर उसके कब्जे से बच्ची को बरामद कर परिजनों को सौंप दी। बताया गया है कि जगदीश की एक पत्नी का देहांत हो चुका है।
उसका एक बच्चा भी किसी बीमारी का शिकार हो गया। जगदीश की दूसरी पत्नी मानसिक बीमार रहती है। जिसके कारण जगदीश बच्चे की चाह में इस बच्ची को उठा ले गया।