फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   kidnaiper shoot shopkeeper in Barwala Hisar

गाड़ी सवार बदमाशों ने दुकानदार का अपहरण कर मांगे 50 लाख रुपये, नहीं देने पर पैर में मारीं दो गोलियां

Wed, 03 Mar 2021 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
kidnaiper shoot shopkeeper in Barwala Hisar
वारदात के बाद सीसीटीवी कैमरे में कैद हमलावरों द्वारा इस्तेमाल की गई महिंद्रा की एसयूवी गाड़ी। - फोटो : Hisar
बरवाला (हिसार)। अग्रोहा मार्ग पर रेलवे फाटक के पास मंगलवार सुबह महेंद्रा की एसयूवी गाड़ी सवारों ने एक दुकानदार का अपहरण कर लिया। 43 वर्षीय कृष्ण बाइक पर सवार होकर बरवाला से खेदड़ जा रहा था। अपहरणकर्ताओं ने कृष्ण को जबरदस्ती अपनी गाड़ी में डाल लिया। बदमाशों ने पीड़ित से 50 लाख रुपये मांगे। असमर्थता जताने पर दो हवाई फायर किए और दो गोलियां से उसकी टांग में मार दीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हमलावर गंभीर रूप से घायल हुए कृष्ण को अपनी गाड़ी से ही बरवाला के निजी अस्पताल में छोड़ गए। बाद में कृष्ण को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अस्पताल छोड़े जाने के समय गाड़ी सीसीटीवी में कैद हो गई। हमलावर जिस एसयूवी गाड़ी में सवार होकर आए थे, उसकी नंबर प्लेट भी बदल कर लगाई हुई थी। नंबर प्लेट पर जो नंबर अंकित हैं, वह किसी स्कॉर्पियो गाड़ी का है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। कृष्ण गांव गोरखपुर में किराने की दुकान चलाता है।
विज्ञापन

कृष्ण ने पुलिस को यह बताया
पुलिस को दिए बयान में मूल रूप से गांव खेदड़ निवासी कृष्ण ने बताया कि वह फिलहाल हांसी मार्ग बरवाला में रहता है। मंगलवार सुबह वह बाइक पर सवार होकर अपने गांव खेदड़ में रोजाना की तरह मंदिर में पूजापाठ के लिए जा रहा था। इस दौरान जब वह अग्रोहा मार्ग पर रेलवे फाटक के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही गाड़ी ने उसके मोटरसाइकिल को ओवरटेक करके रास्ता रोक लिया। गाड़ी से दो युवक उतरे, जिन्होंने मुंह पर मास्क लगा रखे थे। इसके बाद गाड़ी से एक और आदमी उतरा। उन्होंने कृष्ण को जबरदस्ती गाड़ी में डाल लिया और खेदड़ गांव की तरफ चल पड़े। कृष्ण के अनुसार उसने आरोपियों से कहा कि उससे क्या दुश्मनी है, उसे छोड़ दो। इस पर गाड़ी में सवार बदमाशों ने कहा कि वह उन्हें 50 लाख रुपये दिलवा दे, बता कहां से दिलवाएगा। कृष्ण ने कहा कि उसके पास इतने रुपये नहीं हैं। इसके बाद कृष्ण ने गाड़ी का स्टीयरिंग पकड़ कर गाड़ी एक्सीडेंट करवाने की कोशिश की तो पास में बैठे युवक ने दो हवाई फायर कर दिए। इसी दौरान उसने दो गोलियां उसके दाहिने पैर पर भी चला दीं। फिर गाड़ी को खेदड़ थर्मल से वापस ले आए और शहर के एक निजी अस्पताल से कुछ दूर गाड़ी रोक ली। वहां अस्पताल के कर्मियों से स्ट्रेचर मंगवाया और कृष्ण को उस पर डालकर फरार हो गए। बाद में कृष्ण को हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावरों की तलाश की जा रही है
कृष्ण के बयान पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और हमलावरों की भी तलाश कर रहे हैं। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं।
- प्रह्लाद राय, थाना प्रभारी, बरवाला।

वारदात के बाद मौके पर जमा भीड़ व घायल कृष्ण की बाइक।

वारदात के बाद मौके पर जमा भीड़ व घायल कृष्ण की बाइक। - फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed