{"_id":"64ce646795e5a5848e018d66","slug":"khaps-called-nuh-violence-a-conspiracy-of-haryana-government-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: खापों ने नूंह हिंसा को हरियाणा सरकार की साजिश बताया, कमेटी शांति बहाली के लिए करेगी प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: खापों ने नूंह हिंसा को हरियाणा सरकार की साजिश बताया, कमेटी शांति बहाली के लिए करेगी प्रयास
Sat, 05 Aug 2023 08:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 05 Aug 2023 08:31 PM IST
सार
हरियाणा के हिसार में खापों ने खिलाड़ियों के आंदोलन में टिकैत बंधुओं की भूमिका को संदिग्ध माना है। बैठक में यशपाल मलिक के सामाजिक बहिष्कार का प्रस्ताव रखा है। वहीं कहा कि जल्द ही खापों की संयुक्त बैठक बुलाएंगे और कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाएंगे।
विज्ञापन
हिसार-जाट धर्मशाला में खापों की बैठक में भाग लेते विभिन्न खापों के प्रधान व प्रतिनिधि।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के हिसार में जाट धर्मशाला में जुटी खापों ने नूंह हिंसा को हरियाणा सरकार की साजिश बताया। खापों के पदाधिकारियों ने कहा कि चुनाव को लेकर यह पूरा षड्यंत्र रचा जा रहा है। खापों की कमेटी शांति बहाली के लिए प्रयास करेगी। जरूरत पड़ी तो खापों के प्रतिनिधि नूंह जाकर पूरे मामले की जांच करेंगे। खापों ने खिलाड़ियों के आंदोलन में टिकैत बंधुओं की भूमिका को संदिग्ध माना। यशपाल मलिक के सामाजिक बहिष्कार का भी प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
खापों के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को पंचग्रामी खाप (चौदह गांव) के प्रधान मांगेराम पूनिया की अध्यक्षता में जाट धर्मशाला में हुई। खाप पदाधिकारियों ने पिछले दिनों पहलवान खिलाड़ियों के आंदोलन में टिकैत बंधुओं की भूमिका को संदिग्ध माना। यह मामला बहन-बेटियों की अस्मिता से जुड़ा हुआ था। आंदोलन को कमजोर करने के लिए सरकार को बार-बार समय दिया गया।
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन में यशपाल मलिक व राजकुमार सैनी की भूमिका भी समाज को तोड़ने वाली रही। जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान युवाओं पर दर्ज मुकदमे आज भी चल रहे हैं, जबकि उनका देशद्रोह का मुकदमा समझौते की एवज में खारिज करवा लिया।
विज्ञापन
यशपाल मलिक का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए। बैठक में फैसला लिया गया कि खापों के नाम का दुरुपयोग न हो इसके लिए एक कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया जाएगा। नशाखोरी, लव मैरिज एक्ट, हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन को लेकर जल्द ही सर्वखापों की संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी।
बैठक में पालम 360 खाप के प्रधान सुरेन्द्र सोलंकी, कंडेला खाप से ओमप्रकाश कंडेला, दहिया खाप से जयपाल दहिया, फोगाट खाप से बलवंत नम्बरदार, काद्यान खाप से बिल्लू काद्यान, दलाल खाप से भूप सिंह दलाल, पंचगामा खाप से राजबीर शास्त्री, बिनैन खाप से प्रतिनिधि ईश्वर नैन, हुड्डा खाप से प्रधान ओमप्रकाश हुड्डा, महम चौबीसी से रामफल राठी, सांगवान खाप से सचिव नरसिंह सांगवान, सांगवान-तपा प्रधान दिलबाग सांगवान, सात बास प्रधान बलवान मलिक, राखी बारह से राजकुमार राखी, रोघी खाप से सुमेर जागलान, भ्याण खाप से प्रधान होशियार सिंह, खेड़ा खाप से हरिकेश, सतरोल खाप से प्रतिनिधि मुकेश लौहान, नौगामां खाप से उपप्रधान बधेवा सिंह, डागर खाप से प्रधान राजेन्द्र सिंह, मटियाला खाप से जगदीश सहरावत सहित अन्य खापों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।