फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Khairampuria's henchman arrested for demanding extortion from Mahindra showroom owner

Hisar News: महिंद्रा शोरूम के मालिक से रंगदारी मांगने में खैरमपुुरिया का गुर्गा गिरफ्तार

Tue, 02 Jul 2024 06:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 02 Jul 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
Khairampuria's henchman arrested for demanding extortion from Mahindra showroom owner
हिसार। बीती 24 जून को महिंद्रा शोरूम पर सरेआम गोलीबारी और 5 करोड़ की रंगदारी मांगने के हाईप्रोफाइल मामले में एसटीएफ ने मुख्य साजिशकर्ता काला खैरमपुरिया के गुर्गे साहित्य को गिरफ्तार किया है। व्यापारियों के पांच जुलाई को हिसार बंद के फैसले और अब तक आरोपियों को पकडे़ जाने में नाकामी के आरोपों से घिरी पुलिस ने वारदात के आठवें दिन यह खुलासा किया। प्रारंभिक जांच में आरोपी ने कबूल किया कि उसने वारदात को अंजाम देने के लिए तीन शार्प शूटर हायर किए थे। पुलिस ने रविवार को एक दिन की रिमांड के बाद आरोपी को सोमवार को फिर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। साहित्य से पूछताछ के दौरान जो नाम सामने आए हैं, उन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ छापे मार रही है। हालांकि बदमाशों के नामों का खुलासा नहीं किया है। एसटीएफ ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का जल्द पटाक्षेप करने का दावा किया है।
विज्ञापन


ऑटो मार्केट स्थित महिंद्रा शो रूम पर 24 जून को दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे बाइक पर आए तीन बदमाशों ने काउंटर पर 5 करोड़ की रंगदारी की पर्ची फेंक कर 35 से अधिक गोलियां चलाईं थीं। इसके बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। इसमें बाइक चला रहे बदमाश का चेहरा साफ नजर आ रहा था। पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए पांच टीमों का गठन किया था, लेकिन कोई सफलता नहीं मिलने पर तीन दिन पहले मामले की जांच एसटीएफ को सौंप दी।
विज्ञापन




बालसमंद क्षेत्र से उठाया था

एसटीएफ ने शनिवार को बालसमंद निवासी साहित्य (26) को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। इस दौरान पता चला कि उसने पूरी वारदात की साजिश रची थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर रविवार को एक दिन का रिमांड लिया। जांच में उसके तार कुख्यात बदमाश काला खैरमपुरिया से जुड़े होना सामने आए। हालांकि उस पर अभी कोई मुकदमे दर्ज नहीं हैं। साहित्य ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए उसने पहले मोबाइल फोन के जरिए बदमाशों से बातचीत की और बाद में खुद संपर्क किया। उसने ही शार्प शूटरों को रंगदारी की पर्ची पर अलग-अलग गिरोह के नाम लिखकर दिए। साहित्य ने पूछताछ के दौरान कई खुलासे किए हैं, लेकिन एसटीएफ ने जांच चलने का हवाला देकर बदमाशों के नाम और अन्य जानकारियों का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बदमाशों के ठिकानों पर दबिश जारी

साहित्य से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस की पांच टीमें और एसटीएफ तीनों बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दे रही है। इसके साथ ही आगे की कड़ियों को जोड़ने में लगी है।




काला खैरमपुरिया के लिए करता है काम

एसटीएफ की माने तो आरोपी साहित्य काला खैरमपुरिया गैंग के लिए काम करता है। कुछ समय पहले ही वह गैंग से जुड़ा है। महिंद्रा शोरूम मालिक से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने के लिए फेंकी गई पर्ची पर सबसे ऊपर काला खैरमपुरिया का ही नाम लिखा हुआ था। काला खैरमपुरिया ने ही सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर वारदात की जिम्मदारी ली थी। वहीं दो और व्यापारियों से 2-2 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले ने भी खुद का नाम काला खैरमपुरिया बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed