फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Keep thinking positively, you will become as you think - Dr. Priyanka Soni

सकारात्मक सोच रखो, जैसा सोचोगे वैसा ही बनोगे-डॉ. प्रियंका सोनी

Wed, 23 Sep 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Keep thinking positively, you will become as you think - Dr. Priyanka Soni
अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में पुरस्कृत छात्राएं मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉ. प्रियंका - फोटो : Hisar
हमेशा जीवन में सकारात्मक सोच बनाए रखे, क्योंकि आप जैसा सोचेंगे, वैसे ही बनेंगे। यह बात उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कही। वह जिला सभागार में अमर उजाला की तरफ से आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रही थीं।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की राज्य व जिला मेरिट सूची में टॉप थ्री में स्थान हासिल करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया। इस दौरान अमर उजाला की तरफ से मेधावियों को ट्रॉफी, मेडल, प्रशस्ति पत्र और ईयर बुक भेंट की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र सैनी ने की। इस मौके पर एपीआरओ सत्यपाल भी विशेष तौर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने मेधावियों को सम्मानित करते हुए कहा कि मुझे आज यह देखकर बहुत खुुशी हुई है कि लड़कियां आज इतनी आगे बढ़ रहीं हैं और सभी टॉप पॉजिशन पर लड़कियों ने ही कब्जा जमाया है। आप दो साल तक मेहनत की है, यह उसी का परिणाम है। मैं उम्मीद करती हूं कि आगे भी आप इसी तरह पढ़ती रहेंगी। मैं आपके अभिभावकों व गुरुजनों को भी बधाई देती हूं, क्योंकि आपकी इस सफलता में उनका भी काफी योगदान है। मैं विश्वास करती हूं कि जब आप यह सफलता हासिल कर सकते हैं तो दुनिया में ऐसी कोई चीज नहीं है, जिसे आप प्राप्त नहीं कर सकते। मेहनत व लगन के साथ जैसे आपने पढ़ाई की है, आगे भी ऐसे ही जारी रखे। जीवन में हमें सकारात्मक सोच रखें, क्योंकि जैसी आप सोच रखेंगे, वैसा ही आप बन जाएंगे। उसी सोच के साथ अगर आप उसी दिशा में मेहनत कर लें, हर एक वह सपना सच हो सकता है, जो आपने देखा है। आप किसी भी प्रोफेशन में जाए, लेकिन मैं चाहती हूं कि बेटियां अपने पैरों पर खड़ी हों। आर्थिक व सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनें। मैं चाहती हूं कि आज यहां जितनी भी बेटियां हैं, वे आगे चलकर किसी भी क्षेत्र के माध्यम से देश को विश्व पटल पर आगे लेकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कहना है मेधावियों का
इस सम्मान से मुझे ऊर्जा मिलेगी। मैं एमबीए करना चाहती हूं और अपने सपने को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही हूं। मेरी इस सफलता में मेरे अभिभावक व गुरुजनों का काफी योगदान है। मेरा यही कहना है कि आप जीवन में जो भी काम करे, उसे पूरी मेहनत व लग्न के साथ करे।
- अंशु, छात्रा
आज मैं यह पुरस्कार पाकर काफी खुुश हूं। एक आईएएस अधिकारी के हाथों यह सम्मान पाकर मेरी खुशी और ज्यादा हो गई है। डीसी मैम ने जो बात कही हैं, मैं उन्हें अपने जीवन में लागू करने की पूरी कोशिश करूंगी। मैं खुद भी एक आईएएस अधिकारी बनना चाहती हूं।
- करिश्मा, छात्रा
मैंने इस सफलता के लिए दिन-रात मेहनत की है, यह पुरस्कार भी उसी का परिणाम है। मेरी इस सफलता में मेरे माता-पिता व शिक्षकों का भी हाथ है। मैं इस पल को हमेशा याद रखूंगी। मेरा लक्ष्य सीए बनना है और मैं लक्ष्य को पाने में जुट गई हूं।
- वंदना, छात्रा
मैं काफी बेसब्री से इस समारोह का इंतजार कर रही थी। आज डीसी मैम के हाथों से सम्मानित होकर काफी अच्छा लग रहा है। मेरा भी सपना है कि मैं भी डीसी स्तर की बड़ी अधिकारी बनकर अपने परिवार का नाम रोशन करूं और समाज व देश की सेवा करूं।
- मोनिका, छात्रा
मुझे यह सम्मान पाकर बहुत खुशी हो रही है। यह पुरस्कार मुझे मेरे सपने को हासिल करने में और प्रोत्साहित करेगा। डीसी मैम ने आज एक अच्छी बात कही कि हमेशा सकारात्मक सोचो। मैं उनकी इस बात पर पूरी तरह अमल करूंगी।
- आशा, छात्रा
यह पुरस्कार मुझे मेरे सपने को हासिल करने के लिए एनर्जी देगा। मैं इस सफलता के लिए अपने माता-पिता व शिक्षकों का आभार व्यक्त करती हूं। साथ ही उन्हें विश्वास दिलाती हूं कि एक दिन मैं उनका नाम रोशन करूंगी। मेरा सपना इंजीनियर बनना है।
- निकिता, छात्रा
यह कहना है अभिभावकों का
अगर कोई मेहनत करता है और उसकी मेहनत को सराहा जाता है तो वह भविष्य में और ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित होता है। यह पुरस्कार भी इन मेधावियों के लिए भी ऐसा ही काम करेगा।
- रजनी, अभिभावक
अमर उजाला यह अभियान काफी अच्छा है। एक आईएएस अधिकारी के हाथों सम्मानित होना भी एक बड़ी बात है। बच्चे यह सम्मान पाकर काफी प्रोत्साहित होंगे।
- अंजू, अभिभावक
आज के समय में काफी प्रतियोगिता है, जिस कारण से बच्चों पर काफी प्रेशर भी रहता है। इस तरह से सम्मान से बच्चों का मनोबल बढ़ता है, जो आज के समय में काफी जरूरी भी है।

- सुरेश कुमार, अभिभावक
अमर उजाला हर साल मेधावियों को सम्मानित करता है, जो अच्छी बात है। इससे बच्चों को नई ऊर्जा मिलती है। बच्चे भविष्य में और ज्यादा मेहनत करने के लिए उत्साहित होते हैं।
- अजीत सिंह, अभिभावक
आज के समय में बच्चों को समय-समय पर प्रोत्साहन की जरूरत होती है ताकि वह निरंतर मेहनत करते रहें। यह सम्मान भी इन बच्चों को काफी प्रोत्साहित करेगा।
- गजेंद्र सिंह, अभिभावक

अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची उपायुक्त डॉ. प्रियंका स

अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची उपायुक्त डॉ. प्रियंका स- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed