फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kasuta Jadda: Cold wave at speed of 18 km

कसूता जाड्डा: 18 किलोमीटर की रफ्तार से चली शीत लहरें, कड़ी धूप भी बेअसर

Mon, 18 Jan 2021 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Kasuta Jadda: Cold wave at speed of 18 km
Kasuta Jadda: Cold wave at speed of 18 km - फोटो : Hisar
प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड का प्रकोप है। शीत लहर और गहरी धुंध लगातार परेशान कर रही हैं। रविवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज रफ्तार शीत लहर चली। हिसार में 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने कड़ी धूप को भी बेअसर कर दिया। यहां दिन का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

रोहतक का दिन का तापमान सबसे कम 14.9 डिग्री सेल्सियस जबकि नारनौल अधिकतम तापमान का प्रदेश में सबसे अधिक 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरी तरफ, नारनौल का रात्रि तापमान प्रदेश में सबसे कम 2.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। करनाल का रात्रि तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले रविवार को अलसुबह कहीं-कहीं धुंध रही। मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय वातावरण में 100 प्रतिशत आर्द्रता रही और लगातार ओस गिरती रही।
विज्ञापन

आज से तीन दिन पाला पड़ने का आसार
एचएयू के कृषि मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी शीत लहर चलने की संभावना के चलते रात्रि तापमान में गिरावट होने की संभावना है। रात्रि तापमान में गिरावट के कारण सोमवार से तीन दिन कहीं-कहीं पाला भी पड़ सकता है। वहीं, 21 जनवरी तक वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण अलसुबह और देर रात्रि को धुंध छाई रहेगी। दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न जगहों का तापमान
स्थान - अधिकतम न्यूनतम
अंबाला - 18.5 6.6
भिवानी - 16.9 4.7
हिसार - 16.0 3.4
करनाल - 16.5 7.2
नारनौल - 20.6 2.5
रोहतक - 14.9 5.6
सिरसा - 15.0 4.0
करीब 18 किलोमीटर से अधिक की गति से शीत लहर चली, जिसके चलते सर्दी अधिक रही। आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने के कारण रात्रि तापमान में गिरावट की संभावना है।
- डॉ. मदन खिचड़, अध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू।
-----------------

हिसार में रविवार की सुबह पौधे पर पड़ी ओंस की बूंदे। संवाद

हिसार में रविवार की सुबह पौधे पर पड़ी ओंस की बूंदे। संवाद- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed