फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Karwa Chauth 2023 Moon Time hisar Chand Kab Niklega Today Karva Chauth

Karwa Chauth 2023: मिट्टी के करवा की दुकानों पर रौनक, डिजिटल दौर में महिलाओं ने फोन पर सुनी कहानियां

Wed, 01 Nov 2023 03:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 01 Nov 2023 03:22 PM IST
सार

करवा चौथ पर मेहंदी लगवाने वालों की भारी भीड़ बाजारों में उमड़ रही है। सबसे ज्यादा मांग थ्रीडी मेहंदी की है। पॉर्लर संचालकों ने बताया कि तीन सौ रुपये में दोनों हाथों पर मेहंदी लगाई जा रही है। इसके बाद डिजाइन व मेहंदी के हिसाब से मूल्य तय होता है।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2023 Moon Time hisar Chand Kab Niklega Today Karva Chauth
बाजार में खरीददारी करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करवा चौथ को लेकर बाजार में पर्व की रंगत से चार चांद लग गए हैं। मंगलवार को करवा, पूजा की थाली, चूड़ा, सींक, चूड़ियां, मेहंदी, मेकअप का सामान खूब खरीदा गया। वहीं पुरुषों ने भी पत्नियों को देने के लिए उपहार खरीदे। करवा चौथ का ऐसा बाजार सजा है, जहां से शायद ही कोई सुहागन निराश होकर लौटे। रंग-बिरंगी झालर लगे करवे 40 से 50 रुपये में बिक रहे हैं। ब्यूटी पार्लर पर भी महिलाओं को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ा। मेहंदी लगवाने के लिए दो से तीन गुना ज्यादा रुपये चुकाने पड़े। बुधवार को रात 8.24 बजे चांद निकलेगा।

विज्ञापन


आज के समय में करवाचौथ मानने के तरीके में बदलाव आया है। पहले महिलाएं मिट्टी के करवे लेकर उन्हें सजाकर पूजा में प्रयोग करती थी। अब महिलाएं सजे करवे और सजावटी थाली खरीद रही हैं। डिजिटल हो रहे दौर में महिलाएं करवाचौथ की कहानियां भी फोन पर सुनने लगी हैं। ब्यूटी पार्लर संचालकों का कहना है कि करवाचौथ के दिन मेहंदी लगवाने की सबसे ज्यादा मांग होती है। इसलिए महिलाओं के लिए दिल्ली, जयपुर व अन्य जगहों से मेहंदी लगाने वाले बुलाए है।
विज्ञापन


यही नहीं सजी हुई चलनी, सींक, खील, खिलौने, कैलेंडरों से बाजार पटा है। सड़क के किनारों पर लगीं इन दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ कम नहीं है। सर्वाधिक भीड़ उमरा गेट बाजार, प्रताप बाजार व छाबडा़ चौक में है। जहां दुकानों पर उमड़ी महिला खरीदारों की वजह से पैदल चलने की जगह बमुश्किल से मिल रही है। मेकअप के सामान से लेकर पूजा की थाली व उसे सजाने के लिए सुहागिनों ने जरूरी चीजों की खरीदारी बाजार में घूम-घूमकर की। इसके अलावा मेहंदी की दुकानों, ब्यूटी पार्लरों में भी खासी भीड़ रही। बड़ी संख्या में महिलाओं ने करवा चौथ पर तैयार कराने के लिए बुकिंग करवा ली। मेहंदी आर्ट सेंटरों पर तो दिन भर महिलाओं की भीड़ लगी रही। वहीं पतियों ने भी करवा चौथ पर उपहार देने के लिए खास खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहंदी पहली पसंद, देर शाम तक रही भीड़
करवा चौथ बिना मेहंदी के पूरा हो ऐसा शायद ही हो। मेहंदी लगवाने वालों की भारी भीड़ बाजारों में उमड़ रही है। सबसे ज्यादा मांग थ्रीडी मेहंदी की है। पॉर्लर संचालकों ने बताया कि तीन सौ रुपये में दोनों हाथों पर मेहंदी लगाई जा रही है। इसके बाद डिजाइन व मेहंदी के हिसाब से मूल्य तय होता है। घरों में जाकर भी मेहंदी लगाने का अतिरिक्त चार्ज लिया जा रहा है।

रिबन और हैंडवर्क की साड़ियां
इस बार महिलाएं व युवतियां में हैंड वर्क की साडिय़ों व सूटों की अधिक मांग देखने को मिल रही है। साडिय़ों में रिबन वर्क भी पसंद किया जा रहा है। इसमें पूरी साड़ी सिंपल होती है। बस नीचे के हिस्से में रिबन वर्क किया होता है। इन साड़ियों की कीमत तीन हजार रुपये से शुरू होती है।


पंडित के अनुसार
करवा चौथ के व्रत को लेकर पूजन का शुभ समय सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक है। रात 8.24 बजे चांद निकलेगा। चांद को देखकर महिलाओं को व्रत खोलना चाहिए। व्रत के बाद भारी भोजन खाने के बजाए सेंधा नमक के साथ फलाहार करना चाहिए। - पंडित शिव पूजन शास्त्री
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed