फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Karan lost his life after a knife pierced through his lungs.

Hisar News: चाकू फेफड़े के आर-पार होने से गई थी करण की जान, इलाज कराने पहुंचे एक आरोपी को पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Karan lost his life after a knife pierced through his lungs.
हिसार। रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर चाकू मारकर सिरसा निवासी करण की हत्या मामले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शनिवार को तीन नामजदों सहित 6-7 अन्य युवकों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि चाकू करण के दायें फेफड़े के आर-पार हो गया था जिससे उसकी मौत हो गई। हमलावरों में शामिल एक युवक हाथ पर चोट लगने से नागरिक अस्पताल में उपचार कराने आया लेकिन पहचान होने से पकड़ा गया। पुलिस उससे वारदात में शामिल अन्य युवकों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सुबह सिरसा जिले के जोधका निवासी करण के परिजन व गांव के लोग नागरिक अस्पताल में एकत्र हो गए। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव लेने से इन्कार कर दिया। पुलिसकर्मियों को समझाने पर भी नहीं माने तो जीआरपी के डीएसपी कृष्ण कुमार ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए। पुलिस को दिए बयान में अर्जुन ने बताया कि करण व उसके साथी सालासर से हिसार आने वाली ट्रेन में सवार थे। जिसे डिब्बे में वे बैठे थे उमसें हिसार के शास्त्री नगर के कुछ युवक भोंपू बजा रहे थे। ऐसा करने से रोका तो वे करण व उसके दोस्तों गाली गलौज करने लगे। हिसार पहुंचने से पहले उन्होंने अपने कुछ साथियों को फोनकर रेलवे स्टेशन पर बुला लिया।
विज्ञापन

फुटओवर ब्रिज पर किया हमला
हिसार रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म बदलने के दौरान फुटओवर ब्रिज पर 14-15 हमलावरों ने करण और उसके साथियों से झगड़ा शुरू कर दिया। इस दौरान करण, शुभम, राहुल और मोनू को चाकू लगे। पुलिस ने मोहित चौहान, अरुण वाल्मीकि और रितिक सहित 6-7 अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज कराने आया और पकड़ा गया
रात करीब 11 बजे हाथ पर चोट लगा एक युवक जिला नागरिक अस्पताल में उपचार कराने पहुंचा। उसे करण के साथियों ने पहचान लिया और जीआरीप को सूचना दे दी। उसे वहीं पर हिरासत में ले लिया। हमले में घायल मोनू को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है जबकि राहुल और शुभम नागरिक अस्पताल में ही उपचाराधीन हैं।



तीन नामजद युवकों सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जीआरपी के अलावा सीआईए वन और सीआईए टू भी आरोपियों की गिरफ्तारी में सहयोग कर रही हैं। - कृष्ण कुमार, डीएसपी, जीआरपी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed