{"_id":"6add043536294c89f006cedd","slug":"karan-died-after-a-knife-pierced-his-lungs-hisar-news-c-21-hsr1005-979835-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: फेफड़े के चाकू आर-पार होने से हुई थी करण की मौत, तीन नामजद समेत 6-7 अन्य पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: फेफड़े के चाकू आर-पार होने से हुई थी करण की मौत, तीन नामजद समेत 6-7 अन्य पर प्राथमिकी
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में बैठे करण के पिता व परिजन।
हिसार। रेलवे स्टेशन पर सिरसा जिले के गांव जोधकां निवासी करण की चाकू मारकर हत्या के मामले में जीआरपी ने तीन नामजद युवकों सहित 6-7 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल में हुए पोस्टमार्टम में सामने आया कि चाकू करण के दाएं फेफड़े के आर-पार हो गया था जिससे उसकी मौत हुई।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव लेने से इन्कार कर दिया। इसके बाद वे रेलवे स्टेशन पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज देखने के साथ जीआरपी से कार्रवाई की जानकारी मांगी। डीएसपी ने निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन दोपहर करीब दो बजे शव लेकर गांव रवाना हो गए।
भोंपू बजाने से रोकने पर हुआ था विवाद
पुलिस को दिए बयान में गांव जोधकां निवासी अर्जुन ने बताया कि उसका भाई करण 18 अक्तूबर की सुबह पांच बजे मोनू, राहुल, शुभम, प्रवीन, भगवानदास, विशाल, राकेश और अन्य साथियों के साथ पैदल सालासर गया था। अर्जुन भी अपने दोस्तों के साथ कार में सालासर गया था। लौटते समय सालासर से करीब दो किलोमीटर पहले उसे करण अपने साथियों के साथ मिला था। अर्जुन के अनुसार 23 अक्तूबर को करण ने फोन पर बताया था कि वे ट्रेन से लौट रहे हैं और शाम सात बजे तक घर पहुंच जाएंगे। उसी दिन शाम करीब साढ़े पांच बजे विशाल का फोन आया। उसने बताया कि ट्रेन के डिब्बे में हिसार के शास्त्री नगर के कई युवक जोर-जोर से भोंपू बजा रहे थे। यात्रियों और उनके ऐतराज करने पर युवक बहस करने लगे और धमकी दी कि उन्हें रोकने वाले वे कौन होते हैं वे उन्हें देख लेंगे।
विज्ञापन
हिसार पहुंचने पर बुला लिए थे दोस्त
अर्जुन ने बताया कि हिसार पहुंचने पर उन युवकों ने पहले से कई दोस्त बुला रखे थे। फुटओवर ब्रिज पर उन्होंने करण और उसके साथियों से झगड़ा शुरू कर दिया। इस दौरान करण, शुभम, राहुल और मोनू को चाकू लगे। साथी उन्हें जिला नागरिक अस्पताल ले जा रहे थे, तभी करण की मौत की सूचना मिली। अर्जुन ने शास्त्री नगर निवासी मोहित चौहान और अरुण वाल्मीकि तथा जेल क्वार्टर निवासी रितिक सहित 6-7 अन्य युवकों पर चाकू मारकर करण की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने तीनों नामजद युवकों और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
इलाज कराने पहुंचा युवक, दोस्तों ने पहचान लिया
रात करीब 11 बजे हाथ पर तेजधार हथियार की चोट लगा एक युवक जिला नागरिक अस्पताल पहुंचा। अस्पताल प्रशासन उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर करने की तैयारी कर रहा था, तभी करण के साथियों ने उसे पहचान लिया। पुलिसकर्मियों ने युवक को हिरासत में ले लिया। शुरुआत में युवक बहाने बनाता रहा। इसके बाद करण के साथियों ने मोबाइल फोन में उसकी फोटो दिखाई। पुलिस की पूछताछ में युवक ने आरोपियों के साथ होने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, उसने कुछ अन्य आरोपियों के नाम भी बताए।
सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई वारदात
रेलवे स्टेशन परिसर के सीसीटीवी कैमरों में वारदात रिकॉर्ड हुई है। फुटेज के अनुसार हमलावर फुटओवर ब्रिज पर करण और उसके साथियों पर हमला करते हैं। कुछ सेकेंड के लिए मामला शांत होने के बाद आरोपी दोबारा करण पर चाकुओं से हमला करते हैं। बीच-बचाव करने पहुंचे मोनू, शुभम और राहुल को भी चाकू मारकर घायल कर दिया जाता है।
घायल मोनू को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया
हमले में घायल मोनू की तबीयत बिगड़ने पर उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। परिजनों ने बताया कि व्रत के कारण उसका शुगर लेवल कम हो गया था। वहीं, राहुल और शुभम का जिला नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। राहुल के कंधे और शुभम की जांघ पर चाकू लगा है।
-- -- -- -- -- -
परिजनों के बयान पर तीन नामजद युवकों सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जीआरपी के अलावा सीआईए वन और सीआईए टू की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी में सहयोग कर रही हैं। कुछ जगहों पर दबिश भी दी गई है।
- कृष्ण कुमार, डीएसपी, जीआरपी