{"_id":"67eecbf9589abdd1d3037434","slug":"kanwar-sahib-released-the-book-on-business-communication-hisar-news-c-125-1-shsr1009-132213-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कंवर साहिब ने किया व्यवसायिक संचार पुस्तक का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कंवर साहिब ने किया व्यवसायिक संचार पुस्तक का विमोचन
विज्ञापन
पुस्तक का विमोचन करते संत कंवर महाराज।
भिवानी। वैश्य महाविद्यालय के स्वपोषित विभाग की निर्देशिका डॉ. प्रोमिला सुहाग की ओर से लिखित छठी पुस्तक एलिमेंट्स ऑफ बिजनेस कम्युनिकेशन (व्यवसायिक संचार) का विमोचन वीरवार को किया गया। विमोचन राधा स्वामी दिनोद धाम के प्रागंण में राधा स्वामी दिनोद धाम से कंवर साहिब महाराज ने किया।
विमोचन अवसर पर महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. हरिकेश पंघाल, सुनील सुहाग, वैश्य महाविद्यालय भिवानी के स्वपोषित विभाग की निर्देशिका डॉ. प्रोमिला सुहाग, डॉ. विष्णु कांत उपस्थित रहे। कंवर साहिब महाराज ने कहा कि पुस्तक से हमें जो शिक्षा और ज्ञान प्राप्त होता है। वह बेजोड़ है, लेकिन विद्यार्थियों की मांग के अनुरूप पुस्तक उपलब्ध कराके शिक्षा प्रणाली को थोड़ा आधुनिक बनाने में बेटी डॉ. प्रोमिला सुहाग ने अपना जो योगदान दिया है वह प्रशंसनीय है। विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत तैयार की गई ये पाठ्य पुस्तकें विश्वविद्यालय की शिक्षा संबंधी नीतियों को पूरा कर रही है।
उन्होंने कम कीमत पर विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने की प्रेरणा दी। पुस्तक की लेखिका वैश्य महाविद्यालय भिवानी के स्वपोषित विभाग की निर्देशिका डॉ. प्रोमिला सुहाग ने बताया की यह पुस्तक बीबीए, बीसीए, बीकॉम, एमकॉम के विद्यार्थियों को समर्पित की गई है। पुस्तक का प्रकाशन भारत पब्लिकेशन अलीगढ़ द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया की यह पुस्तक चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी एवं महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के पाठ्यक्रम के अनुरूप तैयार की गई है जो कि विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।