फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kamla devi hisar, kamla devi murder case hisar, Hisar

चारपाई से बांध पीट-पीट की थी साध्वी कमला की हत्या

Sat, 17 Sep 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sat, 17 Sep 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Kamla devi hisar, kamla devi murder case hisar,  Hisar
Murder case - फोटो : Murder case

सीआईए पुलिस ने कृष्णा कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय साध्वी कमला देवी की हत्या के आरोपियों को तीन माह के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। साध्वी कमला देवी को तीन माह पूर्व तीन युवकों ने चारपाई से बांधकर कोहनी व मुक्कों से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। इस संबंध में पुलिस ने इन्दिरा कालोनी निवासी बसंत उर्फ बच्ची व न्यू सुभाष नगर निवासी अनिल उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस मामले का एक आरोपी रवि अभी पुुलिस गिरफ्त से बाहर है।

विज्ञापन

सीआईए इंचार्ज कप्तान सिंह ने बताया कि 25 जून की रात को कृष्णा कालोनी निवासी 55 वर्षीय साध्वी कमला देवी की तीन युवकों ने हत्या कर दी थी। युवकों ने आवास की दीवार फांद कर अंदर प्रवेश किया। सबसे पहले युवकों ने आवास के मुख्य द्वार की कुंडी लगा दी व कमला देवी के मुंह पर कपड़ा रख कर उसे चारपाई से बांध दिया। इस पर युवकों ने कमला देवी का मुंह दबाकर व मुक्कों और कोहनी से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी युवक उसके आवास से 9 लाख की नकदी, दो सोने के कड़े, एक चैन, दो चांदी की अंगूठी, एक जोड़ी बाली आदि सामान चुरा कर ले गए।
विज्ञापन

आरोपी युवकों को था विश्वास न पकड़े जाने का
कप्तान सिंह ने बताया कि सामान चुराने के बाद युवकों ने पैसे और जेवरात अनिल के घर पर रख दिए। करीब 20 दिन के बाद तीनों ने मिल कर पैसे और जेवरात का बटवारा कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी युवकों को अपने ऊपर अंधविश्वास था कि इस घटना में उनके शामिल होने का पुलिस या किसी अन्य को पता नहीं चलेगा। उन्होंने बताया कि मुखबरी के आधार पर पुलिस को पता चला कि इन युवकों के पास कहीं से पैसा आया है व इन्होंने इन पैसो से अय्याशी की है व कई चीजों की खरीददारी भी की है। इसके चलते पुलिस ने गुप्त कार्रवाई पता करवाया तो उन्हें सारी घटना का पता चल गया। इसके बाद पुलिस ने मुखबरी के आधार पर अनिल व बसंत को जींद बाईपास पर दबोच लिया। उन्होंने बताया कि दोनों युवक मौके से भागने की फिराक में थे। कप्तान सिंह ने बताया कि युवकों द्वारा बहुत कम सबूत पीछे छोड़े जाने के चलते इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने में इतना समय लग गया, लेकिन पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद वह आरोपी युवकों को गिरफ्तार करने में कामयाब हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तान सिंह ने बताया कि बसंत व अनिल भगवा कमला देवी की ही गली में हलवाई के गोदाम में काम करते थे। इस दौरान जब वह साध्वी को अक्सर गले में गहने पहने हुए देखते थे तो एक दिन उनके मन में लालच आ गया। इसके चलते घटना के सरगना बसंत ने भगवा कमला देवी की हत्या करने का षड्यंत्र रचा और न्यू सुभाष नगर निवासी अनिल को भी इस घटना में शामिल किया। उन्होंने बताया कि युवकों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से उन्हें रिमांड पर लिया जाएगा।
 गौरतलब है कि 25 जून को तीनों युवकों ने भगवा कमला देवी की आवास में घुस कर हत्या कर दी थी। इसके बाद 27 जून को क्षेत्र में बदबू फैलने के चलते आस-पास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आवास का दरवाजा खोला तो हत्या की घटना का पता चला। पुलिस ने इस मामले में धारा 407, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था।
मुख्यमंत्री से की थी हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
इस संबंध में गांव मेहंदा निवासी कमला के भाई दलबीर सिंह यादव ने शिष्टमंडल के साथ मिलकर जींद में हुई रैली में मुख्यमंत्री से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने डीजीपी को आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने के कड़े निर्देश दिए थे। पुलिस को इस ब्लाइंड मर्डर के तहत आस-पास कहीं भी किसी से कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। पुलिस के लिए हत्यारोपियों को पकड़ना कड़ी चुनौती बन गई थी।


निगम की छापेमार कार्रवाई के दौरान बिजली चोरी करते पकड़े गए युवक ने अधिकारियों को पीटा
हांसी। गांव कुम्भा में जेई सुनील कुमार की टीम ने एक आवास पर छापा मार कर बिजली की चोरी कर रहे एक युवक को रंगे हाथ पकड़ा है। इस दौरान युवक विनोद ने बिजली कर्मी पर हमला कर उसकी पिटाई कर दी व अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। सदर पुलिस ने इस संबंध में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, गांव सिसाय के जेई प्रमोद कुमार की शिकायत पर विनोद के खिलाफ अधिकारियों की ड्यूटी में बाधा डालने व मारपीट का मामला दर्ज किया है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 पुलिस को दी शिकायत में जेई प्रमोद ने कहा है कि गांव कुम्भा के जेई सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम ने सूचना के आधार पर गांव में विनोद के आवास पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने मौके पर आवास मालिक को आवास में बिजली की सीधी तार लगाकर बिजली चुराते हुए पाया। इस पर जब टीम उसे अपनी हिरासत में लेने लगी तो उसने उल्टा अधिकारियों पर ही हमला बोल दिया व उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इस दौरान वह बिजली अधिकारियों के साथ मारपीट कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 323, 523, 186 व आईईसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed