फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kaliraman Khap officials took oath to eradicate social evils

Hisar News: कालीरामण खाप के पदाधिकारियों ने सामाजिक बुराइयों को मिटाने की शपथ ली

Sun, 10 Mar 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 10 Mar 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Kaliraman Khap officials took oath to eradicate social evils
नारनौंद। प्रदेश के सबसे बड़े गांव सिसाय के कालीरामण खाप के चबूतरे पर कालीरामण खाप की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता खाप प्रधान कर्मबीर कालीरामण ने की। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में कई राज्यों से लोग पहुंचे। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सामाजिक बुराइयों को मिटाने की शपथ भी ली।
विज्ञापन

कालीरामण खाप के प्रधान कर्मबीर कालीरामण ने बताया कि बदलू राम, धूप सिंह, रामस्वरूप, प्रताप बलाना, राम सिंह, सिंहराम, अर्जुन माजरा, सुरेन्द्र थुआ को संरक्षक नियुक्त किया गया है। जगन नंबरदार को वरिष्ठ उप प्रधान बनाया गया है। वहीं रणधीर चन्दाना, वेद नम्बरदार, रवींद्र पाढ़ा, दलबीर फौजी, मंधा राम जोधपुर, हनुमान मंढोला, भलेराम राजस्थान को उप-प्रधान बनाया गया है। कैप्टन सूबे सिंह को कैशियर,उमेद सिंह सिसाय को महासचिव, मास्टर रणबीर सिंह को सह-सचिव नियुक्त किया गया। कुलदीप बलाना, विश्वेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र आर्य को खाप के प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई। सुरेन्द्र चन्दाना को लीगल एडवाइजर, मंदीप सिसाय, दुर्गा राम राजस्थान, भरथरी पंजाब, सुनील बैरागी नारनौंद, वजीर सिंह डाटा, जनकराज सिसाय, मीर सिंह, चंद्र सिंह सरपंच संडवा व अखिल भैणी को सचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

रामस्वरूप देवबन को खाप का संयोजक चुना गया। सज्जन सिसाय, वीरेन्द्र संडवा, महासिंह मांडी व धूला राम को सलाहकार नियुक्त किया गया है। राज सिंह सिवाना, महिपाल रावलवास, सत्ता फौजी कापड़ो, रमेश सरपंच पूर्णपुरा, राममेहर, कृष्ण भीमावाला, ईसर मोई कलां, सतबींद्र सैनी, गुलजार, देव सिंह, जगीरान, रणपाल शाहपुर, अरुण मध्य प्रदेश, प्रेमनारायण मध्य प्रदेश, राजू सरपंच, रोहित जयसिंहपुरा, प्रहलाद सिंह, बलबीर मोरवाला, टीपू चन्दाना को सदस्य नियुक्त किया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed