फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kaithal became the winner in the state level senior women's boxing competition, Hisar Sai's team was the runner up

Hisar News: वूमन हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप का विजेता बना कैथल, रनरअप हिसार साई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Kaithal became the winner in the state level senior women's boxing competition, Hisar Sai's team was the runner up
हिसार। तीसरी इलाइट वुमन हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के अंतिम दिन अंतरराष्ट्रीय महिला बॉक्सर के पंच का दम देखकर दर्शक दंग रह गए। महिला मुक्केबाजों की फाइनल बाउट काफी दिलचस्प रही। बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दौरान चैंपियनशिप ट्रॉफी का हकदार कैथल जिला बना। वहीं, रनरअप की ट्रॉफी हिसार साई सेंटर को मिली। निकिता, कल्पना, प्रियंका, प्रीति, मनीषा, कीर्ति, सिवी बूरा, अमृत, कुसुम, नंदिनी राघव, स्वीटी बूरा व नेहा स्वर्ण पंच लगाकर विजेता बनीं। अन्य प्रतिद्वंद्वी महिला मुक्केबाजों को रजत व कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को अंतिम दिन 12 बाउट हुई। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष मेजर सतपाल सिंधु पहुंचे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। यूथ बॉक्सिंग एसोसिएशन हिसार के उपाध्यक्ष मनोज कुश व हरियाणा बॉक्सिंग संघ के महासचिव रविंद्र पानू ने बताया कि चार दिन तक चली प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न जिलों व साई केंद्र की 25 टीमों ने हिस्सा लिया। 350 महिला मुक्केबाजों ने रिंग में अपने मुक्कों का दम दिखाया। इस चैंपियनशिप में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिला मुक्केबाज नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करेंगी।
विज्ञापन

45-48 किलोग्राम भार वर्ग में निकिता ने स्वर्ण पदक, रजनी ने रजत पदक एवं नितिका व गीतिका ने कांस्य पदक हासिल किया। इसी प्रकार 48-50 किलोग्राम श्रेणी में कल्पना ने गोल्ड मेडल, चंद्रिका ने सिल्वर मेडल, निशा रानी व सुलोचना ने कांस्य पदक हासिल किया। 50-52 किलोग्राम श्रेणी में प्रियंका ने स्वर्ण पदक जीता, भारती ने रजत, पूनम व शिवानी ने कांस्य पदक हासिल किया। 54-57 किलोग्राम भार वर्ग में मनीषा ने स्वर्ण पदक, तन्नू ने रजत, रेखा व विंका ने कांस्य पदक हासिल किया। 57-60 किलोग्राम श्रेणी में कीर्ति ने गोल्ड मेडल, ममता ने सिल्वर रजत, सपना व अंशुल ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

60-63 किलोग्राम श्रेणी में सिवी ने स्वर्ण पदक, ज्योति रानी ने रजत, दीपिका व मंजू ने कांस्य पदक हासिल किया। 63-66 किलोग्राम श्रेणी में अमृत ने गोल्ड मेडल, याशी शर्मा ने सिल्वर, निधि व कीर्ति ने कांस्य पदक जीता। 66-70 किलोग्राम श्रेणी में कुसुम ने स्वर्ण पदक, पूजा ने रजत, सविता व तमन्ना ने कांस्य पदक हासिल किया।
70-75 किलोग्राम श्रेणी में नंदिनी राघव ने गोल्ड मेडल, नेहा ने सिल्वर मेडल एवं सतबीर कौर ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। 75-81 किलोग्राम श्रेणी में स्वीटी बूरा ने स्वर्ण पदक, पूजा रानी ने रजत पदक, मनप्रीत कौर व देवांशी ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, 81 किलोग्राम प्लस श्रेणी में नेहा ने गोल्ड मेडल, दीपिका ने रजत पदक, निधि व नेहा रानी ने कांस्य पदक जीता।

ये रही बेस्ट बॉक्सर, जज
बेस्ट बॉक्सर : मनीषा मूंड
बेस्ट प्रमोशन : रिंकू दादरी
बेस्ट आर. जे. : मंजीता रोहतक
बेस्ट जज : अजय धामीवाल
चैंपियनशिप ट्रॉफी : कैथल
रनर अप ट्रॉफी : हिसार साई सेंटर
----------------------
गलत निर्णय देने का लगाया आरोप
60-63 किलोग्राम भारवर्ग में हिसार जिले के गांव भेरिया की ज्योति रानी का हिसार की ही बॉक्सर सीवी बूरा के साथ फाइट हुई थी। मगर, ज्योति के कोच प्रदीप सांगवान ने एक जज पर गलत निर्णय देने का आरोप लगाया गया है। इसकी शिकायत हरियाणा बॉक्सिंग एसोसिएशन के सेक्रेटरी रविंद्र पानू को दी है और स्कोर सीट दिखाने की मांग उठाई है। कोच प्रदीप सांगवान का कहना है कि पांच जज स्कोर देते है। मगर, चार जज ज्योति को 1-4 से जीता रहे थे। एक कोच सीवी बूरा को जीता रहा था। एक जज ने गलत निर्णय देकर सीवी बूरा को 3-2 से विजयी घोषित कर दिया गया। कोच प्रदीप का कहना है कि ज्योति को जान बूझकर हराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed