{"_id":"677ebd21439b98674c066b2a","slug":"jyoti-of-koth-kalan-was-the-winner-in-300-meter-race-hisar-news-c-21-hsr1020-540965-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 300 मीटर की दौड़ में कोथ कलां की ज्योति रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 300 मीटर की दौड़ में कोथ कलां की ज्योति रही अव्वल
विज्ञापन
नारनौंद। महिला एवं बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा बुधवार को मॉडल स्कूल में ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। खंड महिला एवं बाल विकास योजना अधिकारी अनीता दलाल ने कहा कि ग्रामीण आंचल की महिलाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती। इस दौरान 300 मीटर दौड़ में कोथ कलां की ज्योति प्रथम, खेड़ी चौपटा की रेनू द्वितीय व नारनौंद की प्रीति तृतीय रही। मंच का संचालन डॉ. अजय लोहान ने किया।
सुपरवाइजर सुनीता दूहन ने बताया कि 100 मीटर की दौड़ में सुलचानी की सुनीता प्रथम, पेटवाड़ की प्रतीक द्वितीय,हैबतपुर की सुमन तृतीय, 400 मीटर दौड़ में खेड़ी चौपटा की रीटा प्रथम, नारनौंद की तन्नू द्वितीय व ढाणी कुम्हारान की प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साइकिल दौड़ में मोठ रांगडान की सपना प्रथम, मोठ रांगडान की पूजा द्वितीय, नारनौंद की शालू तृतीय। डिस्कस थ्रो में गैबीनगर की कविता प्रथम, भैणी अमीरपुर की सुदेश द्वितीय, नारनौंद की सलोचना तृतीय रही। म्यूजिकल चेयर में नारनौंद की कविता प्रथम, मोठ रांगडान की शकुंतला द्वितीय और गैबीनगर की मीना तृतीय रही। इस अवसर पर सुपरवाइजर गरिमा शर्मा, मंजू, सुषमा, आरजू, कमलेश, रेनू, मीना, अनिल, जितेंद्र, प्रवेश काजल, राजेंद्र डीपी, रमेश, सतपाल आदि मौजूद रहे।