फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jyoti Malhotra will appear through video conference on June 9

Hisar News: ज्योति मल्होत्रा की 9 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगी पेशी

Thu, 05 Jun 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 05 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Jyoti Malhotra will appear through video conference on June 9
हिसार। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा के साथ वीडियो में नजर आए पंजाब के यूटयूबर जसबीर को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने कहा कि अभी इस मामले की पूरी जानकारी पंजाब पुलिस से नहीं मिली है। केस की पूरी जानकारी मिलने के बाद ही तय कर पाएंगे कि जसबीर से हिसार पुलिस पूछताछ करेगी या नहीं। वहीं, ज्योति मल्होत्रा की 9 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अदालत में पेशी होगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने कहा कि जसबीर की गिरफ्तारी की जानकारी मिली है। जसबीर के उससे जुड़े होने की जानकारी भी मीडिया से ही मिली है। पंजाब पुलिस की ओर से अभी कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। हमारी जांच चल रही है। जसबीर को प्रोडक्शन वारंट पर लेने के बारे में अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। पंजाब पुलिस की जांच पूरी होने के बाद इस बारे में फैसला लेंगे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, ज्योति मल्होत्रा के वकील कुमार मुकेश ने बताया कि 9 जून को ज्योति की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये होगी। अदालत की ओर से इस बारे में आदेश आ चुका है। उन्होंने बताया कि अदालत की ओर से कुछ दस्तावेज मिले हैं, जिसमें कुछ खास नहीं लिखा गया है। पुलिस की ओर से रिकवरी किए जाने की बात लिखी गई हैं। कुमार मुकेश ने बताया कि वह जमानत याचिका की तैयारी कर रहे हैं। इसी माह दाखिल करेंगे। उन्होंने बताया कि ज्योति से केस को लेकर दो बार मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था पूरा मामला...
हिसार के न्यू अग्रसेन क़ॉलोनी निवासी यूटयूबर ज्योति मल्होत्रा को पुलिस ने 17 मई को गिरफ्तार किया था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने ज्योति मल्होत्रा को दो बार में 9 दिन तक रिमांड पर रखा, जिसमें ज्योति के मोबाइल, लैपटॉप, बैंक खाते और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की जा रही है। महिला इंस्पेक्टर निर्मला इस केस की जांच कर रही हैं। फिलहाल ज्योति न्यायिक हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed