फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jyoti Malhotra lawyer statement in Spy case

Jyoti Malhorta: यूट्यूबर ज्योति के वकील ने अदालत से की ये मांग, दानिश से मुलाकात की बताई वजह

Wed, 28 May 2025 04:42 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 28 May 2025 04:42 PM IST
सार

ज्योति मल्होत्रा के वकील मुकेश ने बताया कि ज्योति ने अलग-अलग शहरों और देशों में जाकर वीडियो बनाए हैं। उसने जो वीडियो बनाए वो सोशल मीडिया पर अपलोड किए हैं। वह हर बार वीजा लेकर वैध तरीके से पाकिस्तान,बांग्लादेश, चीन गई थी। वीजा के लिए उसकी दानिश से मुलाकात हुई थी।

विज्ञापन
Jyoti Malhotra lawyer statement in Spy case
ज्योति मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा के वकील कुमार मुकेश ने अदालत में वकालतनामा जमा करवाकर केस से जुड़े दस्तावेजों की मांग की है। उन्होंने जेल में जाकर ज्योति से मुलाकात कर पूरी जानकारी हासिल की। कुमार मुकेश ने कहा कि दो से तीन दिन में केस के दस्तावेज मिलने के बाद स्थिति क्लीयर होगी।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में कुमार मुकेश ने बताया कि 16 मई 2025 को सिविल लाइन थाना के एसएचओ की शिकायत पर ज्योति मल्होत्रा पर ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। 17 मई को ज्योति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था जहां उसे 5 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया था। इसके बाद उसे दोबारा से चार दिन के रिमांड पर लिया गया। 9 दिन का रिमांड पूरा होने के बाद 26 मई को उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। एक सप्ताह पहले ज्योति के पिता ने मुझे वकील के तौर पर नियुक्त करने के लिए संपर्क किया था। कुछ कारणों के चलते वकालतनामा पर ज्योति के हस्ताक्षर नहीं होने के कारण कुछ देरी हुई। 

विज्ञापन

27 मई को ज्योति के पिता जेल में उससे मिलने पहुंचे तो उन्होंने बातचीत की। जिसके बाद शाम के समय मैंने ज्योति से वकालतनामा पर हस्ताक्षर करवाने के बाद उनका केस ले लिया है। मैंने ज्योति के केस में एफआईआर को विस्तार से पढ़ा है। ज्योति और उसके पिता से भी पूरी डिटेल से बातचीत की है। अदालत में अब तक चले केस और पुलिस की ओर से जुटाए गए साक्ष्यों का ब्योरा मांगा है। 



मैंने अदालत में इसके लिए आवेदन किया है। मुझे अभी दस्तावेज की नकल नहीं मिली है। ज्योति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत के बाद 9 जून को अदालत में पेश किया जाएगा। कुमार मुकेश ने बताया कि ज्योति ने अलग-अलग शहरों और देशों में जाकर वीडियो बनाए हैं। उसने जो वीडियो बनाए वो सोशल मीडिया पर अपलोड किए हैं। वह हर बार वीजा लेकर वैध तरीके से पाकिस्तान,बांग्लादेश, चीन गई थी। वीजा के लिए उसकी दानिश से मुलाकात हुई थी। पाकिस्तानी दूतावास में बतौर अधिकारी नियुक्त होने के चलते ज्योति की मुलाकात दानिश से हुई थी।

ये भी पढ़ें: Jyoti Malhotra: 'पापा आप मजबूत रहो... मैंने कोई भी गैरकानूनी काम नहीं किया', जेल में मिले पिता से बोली ज्योति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed