फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   jodhpuriya is village of garden

विलेज ऑफ गार्डन है जोधपुरिया

Fri, 15 Nov 2013 07:42 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
सिरसा/ब्यूरो Updated Fri, 15 Nov 2013 07:42 PM IST
विज्ञापन
jodhpuriya is village of garden
उपायुक्त डॉ. जे गणेसन ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जोधपुरिया गांव की पूरी पंचायत को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। गांव में पौधरोपण और पार्क स्थापित करने का जो काम हुआ है वह दूसरी ग्राम पंचायतों के लिए प्रेरणादायक है। पंचायत ने मनरेगा के तहत पूरे गांव को हरा-भरा बनाया है। इस गांव को विलेज ऑफ गार्डन कहा जा सकता है।
विज्ञापन



उपायुक्त ने शुक्रवार को गांव में बने सभी पार्कों का जायजा लिया। गांव में खाली जगहों पर पौधरोपण कर पार्क  बनाए गए हैं। गांव में वर्तमान पंचायत के कार्यकाल में एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि विकास कार्यों पर खर्च की गई है। चालू वित्त वर्ष के दौरान अभी तक 23 लाख की राशि विकास पर खर्च की जा चुकी है।
विज्ञापन


उपायुक्त ने ग्राम पंचायत को यह भी आश्वासन दिया कि मनरेगा के तहत गांव के विकास के लिए जितना भी पैसा खर्च किया जाए, खर्च करें। विकास के मामले में धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने गांव की ही ढाणी जगदेवपुरिया में आंगनबाड़ी केंद्र बनवाने, राजीव गांधी सेवा केंद्र में बिजली सुविधा उपलब्ध करवाने की बात कही। उन्हाेंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्थापित डिजीटल क्लासरूम में जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद खुले दरबार में उपायुक्त ने करीब 60 से भी अधिक शिकायतों का मौके पर निपटारा किया। इस दौरान कैंसर सेे पीड़ित बुजुर्ग कमला देवी ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की तो उपायुक्त ने नगराधीश प्रेमचंद को निर्देश दिए कि वे उनका मामला तैयार कर चंडीगढ़ भिजवाएं।


दस जमा दो के अनाथ छात्र मेनपाल ने प्रियदर्शनी आवास योजना के तहत मकान बनवाने की मांग की थी। जिस पर उपायुक्त ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि वे मेनपाल का नाम प्रियदर्शनी आवास योजना की सूची में डालने की प्रक्रिया शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed