फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   JJP BJP Alliance: BJP MP Brijendra Singh said - There is no benefit from the alliance, only loss is happening

JJP BJP Alliance: भाजपा सांसद बोले- गठबंधन से कोई फायदा नहीं, नुकसान ही हो रहा, अब राजनीतिक फैसले लेने का समय

Fri, 23 Jun 2023 08:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 23 Jun 2023 08:45 PM IST
सार

भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह बोले कि लोकसभा की सभी दस सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। अब राजनीतिक फैसले लेने का समय है, ताकि आने वाले चुनावों को अपने हिसाब से मजबूती से लड़ सकें। उन्होंने दिग्विजय चौटाला पर तंज कसते हुए कहा कि घर की पार्टी का स्वयंभू नेता बना हुआ है, आज तक सरपंच का चुनाव भी नहीं जीता।

विज्ञापन
JJP BJP Alliance: BJP MP Brijendra Singh said - There is no benefit from the alliance, only loss is happening
हिसार से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में हिसार लोकसभा सीट से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी लोकसभा की सभी दस सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जल्द ही विधानसभा सीटों की संख्या का भी एलान कर देंगे। गठबंधन टूटने की अटकलबाजी में नहीं जाऊंगा। मुझे नहीं लगता गठबंधन से कोई फायदा है। अब तो नुकसान ही हो रहा है। अब राजनीतिक फैसले लेने का समय है, जिससे हम चुनाव को लेकर पूरी मजबूती से लड़ सकें।
विज्ञापन


शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव परिणाम हमारे अनुकूल नहीं रहा। छह-सात अलग-अलग विधायकों को अपने साथ लाने के बजाय एक ग्रुप को लिया था, जिससे सरकार बनी। दिग्विजय चौटाला के एमपी लापता के बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि मैं उनकी बात का जवाब देना उचित नहीं समझता।
विज्ञापन


सांसद ने तंज कसते हुए कहा कि अपने घर की पार्टी का स्वयंभू नेता बना हुआ है, जो आज तक सरपंच तक नहीं बना। वह कहता कुछ है, असलियत कुछ है। मेरे बारे में ही नहीं सभी के बारे में बचकानी बातें करता है। एक डेढ़ साल तक काेरोना और किसान आंदोलन के कारण जनसंपर्क में कुछ कमी आई थी। इसके बाद से निरंतर मैं अपने क्षेत्र में हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्यंत चौटाला के सीएम बनने के सवाल पर व्यंग्यात्मक तरीके से बृजेंद्र सिंह ने कहा कि हसरत पूरी हो जाएगी इस बार। पिछली बार दस सीट आई थी, इस बार कितनी बचेंगी, गिनती करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार के 9 साल पूरे हाेने पर 30 जून तक महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 30 जून को बरवाला में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। एक सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि बड़े नेता के कामराज अनपढ़ थे। चौधरी देवीलाल भी ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं थे।

कोई कार्यकर्ता गठबंधन से खुश नहीं
सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि मेरी पार्टी का नेता या कार्यकर्ता ऐसा कोई नहीं होगा, जो कि जजपा के साथ गठबंधन से खुश होगा। जजपा का साथ लेना मजबूरी थी। सरकार चलाने के लिए यह फैसला जरूरी था। हमारे उचाना में कार्यक्रम के बाद ही गर्मी के मौसम में ही गर्मी चढ़ी।


दुष्यंत के अलावा भी बहुत से लोग उचाना में चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। सबका अधिकार है। इस बीच डीपी वत्स ने कहा कि दुष्यंत हमारी मदद के लिए तैयारी कर रहे हैं। उचाना शुरू से ही हॉट सीट है। पांच चुनाव में तीन हम जीत चुके हैं, दो चौटाला परिवार जीत चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed