{"_id":"67b8c97bac91ff0afa086547","slug":"jindal-hospital-nurse-riding-a-scooter-while-returning-from-duty-was-crushed-by-a-trolley-hisar-news-c-21-hsr1020-571127-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ड्यूटी कर लौट रही स्कूटी सवार जिंदल अस्पताल की नर्स को ट्रॉले ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ड्यूटी कर लौट रही स्कूटी सवार जिंदल अस्पताल की नर्स को ट्रॉले ने कुचला
विज्ञापन
रीना फाइल फोटो
हिसार। दिल्ली रोड पर सेक्टर 9-11 के मोड़ के पास शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे ट्रॉले ने स्कूटी सवार नर्स को कुचल दिया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हादसे के समय रीना जिंदल अस्पताल में नाइट ड्यूटी कर घर लाैट रही थी। दोपहर बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी दलबीर सिंह के मुताबिक करीब साढ़े सात बजे सेक्टर 9-11 के मोड़ पर हादसे में एक युवती की मौत होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने देखा कि रोड किनारे एक युवती का शव पड़ा था। पास में स्कूटी पड़ी थी। शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मौके से बरामद दस्तावेज के आधार पर मृतका की पहचान रीना (29) पत्नी वैभव के रूप में हुई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।
सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ हादसा, चालक पर केस
हादसा एक संस्थान के बाहर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ है। पुलिस ने मौके की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। सीसीटीवी से पुलिस को पता लगा कि ट्राॅला चालक ने स्कूटी सवार रीना को कुचला है। इस आधार पर ट्राॅला चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
गांव भगाना निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि बेटी रीना की शादी दस महीने पहले राजस्थान के झुंझुनूं के गांव रामबास निवासी वैभव के साथ की थी। शादी के बाद से ही बेटी-दामाद कैंट एरिया की मस्तनाथ काॅलोनी में रहते थे। रीना जिंदल अस्पताल में नर्स की नौकरी करती थी। वीरवार को उसकी नाइट शिफ्ट थी। सुबह ड्यूटी खत्म कर घर जा रही थी। इस दौरान सेक्टर 9-11 के मोड़ पर पीछे से आ रहे ट्रॉले ने स्कूटी को टक्कर मार दी और रीना काे कुचलता हुआ निकल गया।
शहरी क्षेत्र में बेलगाम दौड़ रहे भारी वाहन : शहर में यातायात व्यवस्था का आलम यह है कि बाहरी इलाकों में भारी वाहन बेलगाम दौड़ रहे हैं। अत्यधिक तेज गति से दौड़ते ये वाहन हादसों का सबब बनते हैं। तेज गति से दौड़ते ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रॉले, टैंकर और ट्रकों को रोकने-टोकने वाले कोई नहीं है। इस अनदेखी की वजह से ही रीना को जान गंवानी पड़ी।
चार साल से नर्सिंग ऑफिसर थी रीना
परिजनों ने बताया कि रीना पिछले चार साल से जिंदल अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर के तौर पर काम कर रही थी। रीना की शादी 8 अप्रैल 2024 को हुई थी। शादी के बाद से वह अपने पति वैभव के साथ हिसार कैंट क्षेत्र की मस्तनाथ काॅलोनी में रह रही थी। यहां से रोजाना स्कूटी पर सवार होकर ड्यूटी के लिए आती थी।
महाकुंभ में ड्यूटी दे रहा भाई
परिजनों ने बताया कि रीना का भाई राहुल सेना में है। फिलहाल उसकी ड्यूटी महाकुंभ में प्रयागराज में लगी हुई है। दोपहर को उसे हादसे की सूचना मिली। रीना राहुल की इकलौती बहन थी।