फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jindal Group has given scholarship to more than 1500 meritorious students for the last 16 years.

Hisar News: पिछले 16 सालों से 1500 से अधिक मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप दे चुका है जिंदल समूह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Jindal Group has given scholarship to more than 1500 meritorious students for the last 16 years.
हिसार। जिंदल समूह ने 2007 में ओपी जिंदल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट स्कॉलरशिप की शुरुआत की थी। इस छात्रवृत्ति का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक और नेतृत्व उत्कृष्टता को बढ़ावा देना और मेधावी छात्रों को सम्मानित करना है। पिछले 16 वर्षों में 1,500 से अधिक छात्रों को इस प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति से सम्मानित किया जा चुका है। छात्रवृत्ति में भाग लेने के लिए ओपीजेईएमएस ऐप पर पंजीकरण फॉर्म भरकर इसका लाभ उठाया जा सकता है।
विज्ञापन

इस साल 1400 छात्रों ने पंजीकरण फॉर्म भरा था जिसमें से 233 छात्रों का इंटरव्यू में चयन हुआ था। इसका परिणाम 31 अक्तूबर तक घोषित किया जा सकता है। हर साल देशभर के इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के 40 से 43 प्रमुख संस्थानों के 100 मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती है। जिंदल समूह द्वारा मैनेजमेंट के मेधावी छात्र को 1,50,000 रुपये की वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाती है, वहीं इंजीनियरिंग के मेधावी छात्र विद्यार्थी को 80,000 रुपये प्रति वर्ष दिए जाते हैं।
विज्ञापन


ये होता है मानदंड
मैनेजमेंट के प्रत्येक वर्ष से टॉप 10 विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। वहीं इंजीनियरिंग के प्रत्येक संकाय से टॉप 3 छात्रों को चिन्हित किया जाता है। प्रथम वर्ष के छात्रों का चयन दाखिले के समय प्रवेश परीक्षा में प्राप्त रैंकिंग के आधार पर किया जाता है। शेष वर्ष के विद्यार्थियों का चयन पिछले वर्ष के अकादमिक प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होती है चयन प्रक्रिया
इसका आयोजन चार चरणों में किया जाता है। पहले चरण में विद्यार्थियों को व्यापार का प्रस्ताव देना होता है। दूसरे चरण में एक ऑनलाइन टेस्ट का आयोजन किया जाता है। इसमें पास होने वाले छात्रों को इसके बाद तीसरे चरण के इंटरव्यू से गुजरना होता है। उसके बाद चौथे और अंतिम चरण में परिणाम घोषित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed