फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jewellery and cash stolen from closed house

Hisar News: मात्र डेढ़ घंटे में बंद मकान के ताले चटका चुराए आभूषण और नकदी

Thu, 06 Jun 2024 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 06 Jun 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash stolen from closed house
भिवानी। शहर की न्यू भारत नगर कॉलोनी में एक बंद मकान से मात्र सवा घंटे में चोर ताले चटकाकर हीरे, सोने और चांदी के जेवरात सहित नकदी चुरा ले गए। मकान मालिक बुधवार अल सुबह पौने चार बजे अपनी पत्नी को रेलवे स्टेशन पर छोड़ने के लिए गया था, लेकिन पांच बजे वापस लौटा तो पूरा घर चोरों ने खंगाल रखा था।
विज्ञापन

मामले की जानकारी औद्योगिक पुलिस थाना में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंची और जांच के लिए फाॅरेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी बुलाया। वहीं इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। न्यू भारत नगर कॉलोनी निवासी धर्मबीर सिंह ने बताया कि उसका एक लड़का नोएडा में नौकरी करता है। वह अपनी पत्नी के साथ मकान में रहता है। बुधवार सुबह करीब पौने चार बजे धर्मबीर अपनी पत्नी को रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए गया था। सुबह पांच बजे वापस लौटा तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला।
विज्ञापन

अंदर पहुंचकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। स्टोर रूम के अंदर रखी लोहे की अलमारी का लॉकर तोड़कर चोर एक टैब, दो तोले सोने की चार चूड़ी, एक डायमंड का सेट जिसकी कीमत दो लाख से अधिक की थी। वहीं चोर दो सोने की चार तोले की चुड़ी, सोने के कानों के एक तोले के बाले, मंगल सूत्र, चांदी की पाजेब चार जोड़ी, सोने की दो चेन, दो लाख रुपये की नकदी, सोने की अंगूठी, तीन चांदी के नारियल, चांदी का ब्रासलेट सहित अन्य आभूषण चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed