फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   JE and SDO who do not pick up phones of public representatives will be suspended In Haryana

Haryana: अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के फोन न उठाने वाले जेई व एसडीओ होंगे निलंबित, नंबर रखने होंगे सेव

Tue, 06 Sep 2022 12:29 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 06 Sep 2022 12:29 AM IST
सार

हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने जनसमस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी मजबूरी में फोन न उठा सकें तो उन्हें वापस कॉल करें।

विज्ञापन
JE and SDO who do not pick up phones of public representatives will be suspended In Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : i stock

विस्तार

बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि उच्च अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के टेलीफोन न उठाने वाले जेई एवं एसडीओ को चार्जशीट/निलंबित किया जाएगा। सभी के पास उच्च अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के मोबाइल नंबर सेव होने चाहिए। अगर किसी मजबूरी में फोन न उठा सकें तो उन्हें वापस कॉल करें।   

विज्ञापन

  
वह सोमवार को हिसार के स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित बिजली पंचायत के दौरान मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निगमों की ओर से किए जाने वाले कार्यों को तत्परता के साथ निर्धारित समयावधि में पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। बिजली ट्रांसफार्मर, केबल, पोल तथा अन्य उपकरण प्राथमिकता के आधार पर लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Haryana: प्रदेश में बने दो कुश्ती संघ, BJP सांसद-मंत्री आमने-सामने, एक-दूसरे की कार्यकारिणी को बता रहे फर्जी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बिजली पंचायत में न्योली खुर्द, कलर भैनी, सरहेड़ा, खरकड़ा, मंगाली, सीसवाल, बरवाला, सहित विभिन्न गांवों एवं हिसार शहर के उपभोक्ताओं द्वारा रखी गई बिजली एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं का निराकरण करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


यह भी पढ़ें : Haryana: बेटे को जन्मदिन पर दिया अनोखा गिफ्ट, चांद पर खरीदी दो एकड़ जमीन, इस एक्टर से हुए प्रेरित

उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों एवं ढाणियों में बिजली से संबंधित समस्याओं का निराकरण प्राथमिक स्तर पर करने की भी हिदायत दी है। विभिन्न स्थानों पर हुई चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह को आवश्यक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।

बरवाला के विधायक जोगीराम सिहाग, एसडीएम अश्वीर नैन, निगम के अधीक्षण अभियंता एसएस राय, कार्यकारी अभियंता भीमसेन, विजेंद्र लांबा, अनिश अरोड़ा सहित निगम के अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed