फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Varun of Haryana bought two acres of land on the moon on first birthday of his son

Haryana: बेटे को जन्मदिन पर दिया अनोखा गिफ्ट, चांद पर खरीदी दो एकड़ जमीन, इस एक्टर से हुए प्रेरित

Mon, 05 Sep 2022 07:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 05 Sep 2022 07:34 PM IST
सार

बेटे के पहले जन्मदिन पर टोहाना के वरूण ने चांद पर दो एकड़ जमीन खरीदी है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उन्हें बेटे के लिए अनमोल गिफ्ट लेना था। इसलिए वरूण ने यह निर्णय लिया।

विज्ञापन
Varun of Haryana bought two acres of land on the moon on first birthday of his son
बेटे को जन्मदिन पर खरीदी चांद पर जमीन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर की प्रभाकर कॉलोनी निवासी रेडीमेड कपड़ा कारोबारी वरूण सैनी ने अपने बेटे लव के पहले जन्मदिन पर चांद पर जमीन खरीदी है। वरूण सैनी ने अपने बेटे को पहले जन्मदिन पर बेशकीमती तोहफा दिया है। वरुण सैनी ने अपने बेटे लव के लिए चांद पर दो एकड़ जमीन खरीदी है। 

विज्ञापन


वरूण के पास बाकायदा अमेरिका से इंटरनेशनल लूनर लैंड अथॉरिटी की तरफ से लूनर प्रॉपर्टी का रजिस्टर्ड क्लेम डीड भी आ गया है। यह प्रदेश का दूसरा मामला बताया गया है। वरूण ने बताया कि यह जमीन उन्होंने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से प्रेरित होकर ली है। वरूण के मुताबिक सुशांत सिंह ने भी चांद पर जमीन ली थी।
विज्ञापन


डेढ़ माह का प्रोसेस लगा, नक्शा मिला
वरुण ने बताया कि उसके एक वर्ष के बेटे लव का 25 अगस्त को जन्मदिन आ रहा था तो उसने अमेरिका स्थित इंटरनेशनल लूनर लैंड अथॉरिटी को चांद पर जमीन खरीदने के लिए आवेदन किया। करीब डेढ़ माह के प्रोसेस के बाद आखिरकार अब उसे रजिस्ट्रेशन मिल गई है। इसमें उसकी जमीन का नक्शा भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन




करीब दो एकड़ जमीन है और इस पर करीब तीस हजार रुपये खर्च आया है लेकिन यह उनके बेटे के लिए अमूल्य गिफ्ट है। वरूण के पिता वजीर चंद मिनी बैंक के डायरेक्टर रहे हैं जबकि माता मीना देवी गृहिणी है। वरूण की पत्नी पूनम सैनी गृहिणी है। परिवार के सभी सदस्य इस गिफ्ट से बेहद खुश है। उनके घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।


खरीदेंगे टेलीस्कॉप
वरूण ने बताया कि यह जमीन चांद पर लेक ऑफ हैपिनेस 1872 नॉर्थ लैटिट्यूड 502 इस्ट लांगीट्यूड ट्रैक 55 पार्सल 10071 में स्थित है। उन्होंने बताया कि अब अपनी प्रॉपर्टी पर नजर रखने के लिए वे एक टेलीस्कॉप भी खरीदेंगे। उन्होंने कहा कि ऐलन मस्क का इंतजार है, जब वे लोगों को चांद पर ले जाएंगे। तब वे चांद पर जाएंगे।सभी पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने 23 अगस्त को फैसला सुरक्षित रख लिया था। धर्मसोत की याचिका पर 23 अगस्त को सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट को बताया था कि इस मामले में अदालत में चालान पेश किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed