फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   jcb, violent, villegers, hisar

54 फीट चौडे़ रोड से कब्जा हटाने के लिए जेसीबी लेकर पहुंच गए ग्रामीण

Sun, 31 Jul 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Sun, 31 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
jcb, violent, villegers, hisar
पानी के लिए प्रदर्शन करतीं महिलाएं - फोटो : Bureau
गांव सातरोड कला से हिसार के लिए कैंट के सामने 54 फीट के रोड पर अतिक्रमण को गांव के लोगों ने खुद ही जेसीबी लेकर हटा दिया। शाम सात बजे से रात 9 बजे तक दुकानों के आगे बने शेड, चबूतरे जेसीबी से तोड़ डाले। इस अभियान को चलाने के समय मौके पर गांव के 200 से ज्यादा लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


गांव सातरोड कला का हिसार आने के लिए कैंट से रास्ता है। गांव की ओर से करीब 54 फीट चौड़ा रास्ता छोड़कर यहां दुकानें काटी गई थीं। गांव को शहर से जोड़ने के लिए इस मुख्य रास्ते पर दोनों ओर बनी दुकान मालिकों ने अपनी दुुकानों के आगे कब्जा कर लिया। 54 फीट चौड़ा रास्ता महज 30 फीट से भी कम रह गया। इस 30 फीट में भी वाहनों की पार्किंग कर दी जाती है, जिससे यहां रोजाना जाम की समस्या आ रही थी। सेना के वाहन सातरोड रेलवे स्टेशन जाने के लिए इसी रोड का उपयोग करते हैं। ऐसे में सेना के वाहन भी जाम में फंसते हैं। 
विज्ञापन


पंचायत कर दुकानदारों को चेताया था
ग्रामीणों ने बताया कुछ दिन पहले पंचायत कर दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद भी दुकानदारों ने कब्जा नहीं हटाया। इसके बाद गांव के लोगों ने अपने स्तर पर कब्जा हटाने का फैसला लिया। गांव के करीब 200 युवा एकत्रित होकर कैंट मार्केट पहुंचे। यहां जेसीबी की मदद से रोड को खाली कराना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की भारी संख्या देकर दुकानदार विरोध का साहस नहीं जुटा सके। कुछ दुकानदारों ने पुलिस को फोन किया। करीब तीन घंटे तक यह अभियान चलाया गया, जिसमें कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लठ के दम पर दुकानों के आगे तोड़-फोड़ 
सेक्टर 9-11 आरडब्ल्यूए के एक्स प्रेसिडेंट श्रीनिवास ने कहा कि उनकी कैंट में दुकान है। यह एरिया नगर निगम के दायरे में है। ऐसे में इस रोड पर अतिक्रमण हटाना निगम की जिम्मेदारी है। गांव के लोगों ने लठ के दम पर दुकानों के आगे तोड़फोड़ की है।


गांव की पंचायत की ओर से लिए गए फैसले के अनुसार रास्ता खाली कराया गया है। गांव की ओर से 54 फीट का रोड छोड़ा गया है। जिसमें मौके पर 24 फीट से ज्यादा पर कब्जा कर लिया गया। रोजाना यहां जाम लग रहा है। कई बार अनुरोध करने के बाद भी दुकानदार रास्ता खाली नहीं कर रहे थे।
 - प्रमोद कुमार, सरपंच, गांव सातरोड कलां हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed