{"_id":"6abc10d7247d3189b409c1c6","slug":"jatins-scooter-found-in-the-canal-near-kharak-punia-mobile-phone-not-recovered-hisar-news-c-21-hsr1005-962433-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: खरक पूनिया के पास नहर से मिली जतिन की स्कूटी, मोबाइल नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: खरक पूनिया के पास नहर से मिली जतिन की स्कूटी, मोबाइल नहीं मिला
विज्ञापन
हिसार। मिल गेट निवासी जतिन की हत्या कर शव खुर्द-बुर्द करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को खरक पूनिया के पास नहर से उसकी स्कूटी बरामद कर ली है लेकिन मोबाइल का पता नहीं चल सका। एक दिन का रिमांड पूरा होने के बाद पुलिस ने जींद जिले के जीतगढ़ निवासी अश्वनी व लक्ष्य और हांसी जिले के उगालन निवासी रोहित को मंगलवार को अदालत में पेश किया।
अदालत ने तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जतिन को खरक पूनिया के पास बुलाया था। वह स्कूटी से वहां पहुंचा। इसके बाद उसे गाड़ी में बैठाकर नशे की गोलियां मिलाकर शराब पिलाई गई। उसके अचेत होने पर अंगोछे से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव नहर में फेंक दिया। आरोपियों ने उसकी स्कूटी और मोबाइल भी नहर में फेंक दिया था। एसडीआरएफ की मदद से स्कूटी को नहर से बाहर निकाला गया।
एडवोकेट था आरोपी अश्वनी
अश्वनी एडवोकेट था लेकिन फिलहाल वकालत नहीं कर रहा था। वह मोबाइल बेचने का काम करता था। रोहित हार्डवेयर की दुकान पर काम करता है जबकि लक्ष्य ओपन से बारहवीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा है। अश्वनी और लक्ष्य आपस में रिश्तेदार हैं जबकि रोहित, लक्ष्य का दोस्त है।
विज्ञापन
यह था मामला
14 सितंबर 2026 को मिल गेट के विनोद नगर निवासी चंद्र मोहन ने पुत्र जतिन के घर से लापता होने की शिकायत दी थी। इस पर थाना एचटीएम में धारा 127(6) बीएनएस के तहत गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 16 सितंबर को जतिन का शव डाटा-गुराना माइनर से बरामद हुआ। पोस्टमार्टम में गले में फ्रैक्चर मिलने पर मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ और पुलिस ने हत्या के संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच शुरू की। जांच अधिकारी विकास ने बताया कि मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।