फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jat School Sarsaud became the winner in boys' kabaddi competition

लड़कों के कबड्डी मुकाबले में जाट स्कूल सरसौद बना विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Jat School Sarsaud became the winner in boys' kabaddi competition
बरवाला। राजकीय प्राथमिक पाठशाला मॉडल संस्कृति स्कूल नहर कोठी में मंगलवार को खंड स्तरीय प्राथमिक क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह खटकड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे मा. सुरेश चंद्र शर्मा ने रिबन काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक विकास होता है व बच्चे स्वस्थ रहते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान कबड्डी में लड़कों के मुकाबले में जाट हाई स्कूल सरसौद प्रथम, राजकीय प्राथमिक पाठशाला धिंगताना द्वितीय व राजकीय प्राथमिक पाठशाला मतलोडा तृतीय स्थान पर रहा। कबड्डी के लड़कियों के मुकाबले में राजकीय प्राथमिक पाठशाला धिंगताना पहले, राजकीय प्राथमिक पाठशाला नहर कोठी बरवाला दूसरे व राजकीय प्राथमिक पाठशाला मतलोडा तीसरे स्थान पर रहा। लड़कों के खो-खो के मुकाबले में राजकीय प्राथमिक पाठशाला धिंगताना प्रथम, राजकीय प्राथमिक पाठशाला मॉडल संस्कृति स्कूल नहर कोठी बरवाला द्वितीय व जाट हाई स्कूल सरसौद तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

खो-खो के लड़कियों के मुकाबले में राजकीय प्राथमिक पाठशाला धिंगताना पहले, राजकीय प्राथमिक पाठशाला मॉडल संस्कृति स्कूल नहर कोठी बरवाला दूसरे व राजकीय प्राथमिक पाठशाला मतलोडा तीसरे स्थान पर रहा। लड़कों के रस्साकसी के मुकाबले में राजकीय प्राथमिक पाठशाला धिंगताना प्रथम, राजकीय प्राथमिक पाठशाला मॉडल संस्कृति स्कूल नहर कोठी बरवाला दूसरे व जाट हाई स्कूल सरसौद तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के रस्साकसी के मुकाबले में राजकीय प्राथमिक पाठशाला नहर कोठी बरवाला पहले, राजकीय प्राथमिक पाठशाला धिंगताना दूसरे व राजकीय प्राथमिक पाठशाला मतलोडा तीसरे स्थान पर रहा। इस अवसर पर डीपीई रामनिवास, शमशेर, सुखबीर, संत कुमार शर्मा, कुलबीर सिंह, सत्यवान, चंद्रपाल, गीता रोहिल्ला, सुरेशचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed