{"_id":"edb8018f4583a4e34f3b97916cece345","slug":"jat-reservation-halt-btech-counselling-after-the-high-court-orders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण पर हाईकोर्ट के आदेशों के बाद रुकी बीटेक की काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण पर हाईकोर्ट के आदेशों के बाद रुकी बीटेक की काउंसिलिंग
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Sat, 01 Aug 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट द्वारा 28 जुलाई को जाट आरक्षण पर रोक लगाने के बाद हायर एजुकेशन विभाग असमंजस की स्थिति में है। आदेश के बाद प्रदेश के सभी विवि व कॉलेजों में चल रही दाखिला प्रक्रिया में दिए जाने वाले एसबीसी आरक्षण पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
साथ ही प्रदेश के तकनीकी कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में चल रही काउंसिलिंग पर रोक लगा दी गई है। रोक लगाने के चलते बीटेक प्रथम वर्ष की काउंसिलिंग के परिणाम रोक लिए गए हैं। इसी के चलते दूसरी काउंसिलिंग की प्रक्रिया भी अधर में है।
विज्ञापन
वहीं तकनीकी कॉलेजों में तीन, चार व पांच अगस्त को होने वाली काउंसिलिंग भी रोक दी गई है। विवि के बीटेक इंजीनियरिंग के शिक्षकों ने बताया कि हॉयर एजुकेशन के अधिकारियों से इस मामले में बातचीत की गई।
विज्ञापन
अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया कि हाईकोर्ट ने एसबीसी कोटे के अलावा ईबीपी कोटे पर भी रोक लगाई है या नहीं। पूरा मामला स्पष्ट होने के बाद ही बीटेक की काउंसिलिंग शुरू की जाएगी।
बीटेक प्रथम वर्ष व बीटेक लीट की काउंसिलिंग पर ब्रेक
ऑनलाइन बीटेक प्रथम वर्ष व बीटेक लीट की काउंसलिंग की जा रही है। 28 जुलाई को आदेश आने के बाद जीजेयू में चल रही बीटेक की काउंसिलिंग रोक दी गई।
बीटेक प्रथम वर्ष की प्रथम काउंसिलिंग के बाद बची हुई सीटों को लेकर कोई लिस्ट जारी नहीं हुई है। ऐसा ही बीटेक लीट की काउंसलिंग को लेकर देखने को मिला है।
एमटेक की वीरवार को हुई दूसरी काउंसिलिंग
जीजेयू रजिस्ट्रार प्रो. एमएस तुरान ने बताया कि हॉयर एजुकेशन से काउंसिलिंग संबंधी कोई आदेश अभी तक हमें प्राप्त नहीं हुआ है।
नोटिस नहीं आने पर एमटेक की काउंसलिंग पुराने नियमों से की गई है। गौरतलब है कि 30 जुलाई को जीजेयू के पांच विषयों एमटेक कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग की दूसरी काउंसिलिंग की गई थी।
खास बात यह है कि इन सात विषयों की अंतिम काउंसिलिंग 12 अगस्त को होनी है। इसके अलावा चार विषयों की एमटेक की तीसरी काउंसिलिंग 3 अगस्त को होनी है।
प्रदेश के आठ पॉलिटेक्निक कॉलेजों की काउंसिलिंग पर लगी रोक
हिसार जिले के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में सभी सीटों के लिए काउंसिलिंग की जा चुकी है। लेकिन 3, 4 और पांच अगस्त को प्रदेश के अन्य जिलों में होने वाली काउंसिलिंग पर रोक लगा दी गई है। जानकारी के अनुसार फरीदाबाद व उसके आस पास के आठ पॉलिटेक्निक कॉलेजों में काउंसिलिंग रोक दी गई है।
एसबीसी पर रोक को लेकर कॉलेजों को नहीं मिले आदेश
पॉलिटेक्निक कॉलेजों व बीटेक की काउंसिलिंग पर भले ही हॉयर एजुकेशन विभाग ने एसबीसी कोटे को लेकर रोक लगा दी हो। लेकिन कॉलेजों में पीजी कोर्सों की बढ़ी हुई दस प्रतिशत सीटों में एसबीसी कोटे पर रोक को लेकर कोई आदेश जारी नहीं हुए।
वीरवार को ही निजी कॉलेजों को पीजी कोर्सों की दस प्रतिशत सीटें बढ़ाने को लेकर आदेश जारी हुए थे। इंपीरियल कॉलेज के डायरेक्टर सत्य सुरेंद्र सिंगला ने बताया कि विवि प्रशासन ने कोई लिखित में कोई आदेश जारी नहीं किए हैं। बिना आदेश जारी किए पुराने तरीके से ही काउंसिलिंग की जाएगी।