फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jammu Tawi-Udaipur City-Jammutavi Garib Rath Special train will run from tomorrow, there will be stoppage in Hisar too

जम्मूतवी-उदयपुर सिटी-जम्मूतवी गरीब रथ स्पेशल ट्रेन कल से चलेगी, हिसार में भी होगा ठहराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Jammu Tawi-Udaipur City-Jammutavi Garib Rath Special train will run from tomorrow, there will be stoppage in Hisar too
हिसार। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए जम्मूतवी-उदयपुर सिटी-जम्मूतवी गरीब रथ स्पेशल (12 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04982 जम्मूतवी-उदयपुर सिटी साप्ताहिक गरीब रथ स्पेशल ट्रेन 14 अप्रैल से 30 जून तक (12 ट्रिप) जम्मूतवी से प्रत्येक वीरवार सुबह 5.45 बजे रवाना होकर शुक्रवार को सुबह 7.35 बजे उदयपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04981, उदयपुर सिटी-जम्मूतवी गरीब रथ स्पेशल (12 ट्रिप) रेल सेवा 15 अप्रैल से 1 जुलाई तक उदयपुर सिटी से प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 2.05 बजे रवाना होकर शनिवार दोपहर 3.10 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। इस रेलसेवा मार्ग में पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, धुरी, जाखल, हिसार, भिवानी, रेवाडी, अलवर, बांदीकुई, दौसा, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चंदेरिया एवं मावली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed