{"_id":"62238e7d6f3f79599e774e23","slug":"jail-and-power-minister-ranjit-chautala-held-a-press-conference-in-hisar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: बिजली निगम को 2 हजार करोड़ का लाभ और जेल में कैदियाें से मिलने का समय अब 5 से बढ़कर 10 मिनट होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: बिजली निगम को 2 हजार करोड़ का लाभ और जेल में कैदियाें से मिलने का समय अब 5 से बढ़कर 10 मिनट होगा
Sat, 05 Mar 2022 09:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 05 Mar 2022 09:53 PM IST
सार
जेल व बिजली मंत्री रणजीत सिंह हिसार के फ्लेमिंगो टयूरिस्ट कांप्लेक्टस में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि दादरी, फतेहाबाद, पंचकूला में नई जेल बनेंगी। नया एक्ट लाकर जेलों का नाम कारागार सुधार गृह रखा जाएगा।
विज्ञापन
हिसार में लोगों की समस्या सुनते जेल व बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस सरकार के राज में प्रदेश में 31 प्रतिशत लाइनलॉस था। उत्तर, दक्षिण बिजली निगमों पर 32 हजार करोड़ रुपये का घाटा था। दोनों बिजली निगमों को 31 मार्च तक होने वाली ऑडिट में लाइनलॉस 14 प्रतिशत तक और निगम के दो हजार करोड़ रुपये के मुनाफे में आने की उम्मीद है। 670 करोड़ रुपये के मुनाफे में तो निगम पहले ही आ चुका है। यह कहना है हरियाणा के बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह का। वह शनिवार को हिसार के फ्लेमिंगो ट्यूरिस्ट कांप्लेक्स में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
इससे पहले उन्होंने हिसार जेल नंबर एक का निरीक्षण किया। वहां खुद खाना खाकर कैदियों को दिए जाने वाले खाने की जांच की। उन्होंने बताया कि भाजपा की पिछली सरकार में बिजली मंत्रालय मुख्यमंत्री के पास था और जब उन्होंने यह मंत्रालय संभाला तो बिजली निगम 17.3 हजार करोड़ रुपये के घाटे में था।
विज्ञापन
बिजली निगम को होने वाले मुनाफे में जनता को सस्ती बिजली मिलने की उम्मीद के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली की दर 37 पैसे प्रति यूनिट कम की जा चुकी है। गोशालाओं को पहले 7 रुपये प्रति यूनिट से कम कर दो रुपये प्रति यूनिट बिजली सप्लाई दे रहे हैं। 37 हजार ट्यूबवेल कनेक्शन दे दिए गए हैं। 17 हजार कनेक्शन जून 2022 तक दे दिए जाएंगे। इस मौके पर उनके साथ संदीप यादव, सुरेंद्र पंघाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
1 अप्रैल से मुलाकात का समय 10 मिनट करेंगे
जेल मंत्री ने कहा कि जेल में बंद कैदियों और हवालातियों को अपने परिजनों से बात करने की सुविधा को अब 1 अप्रैल से पांच मिनट की बजाय दस मिनट कर दिया जाएगा। जेलों के वार्डर को हेड वार्डर बना दिया गया है। नया एक्ट लाकर जेलों का नाम कारागार सुधार गृह रखा जाएगा। जेल में पैदा होने वाले बच्चों को बाजार में घुमाने व खिलौने दिलाने की योजना लाई जाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा ओपन जेल का कांप्सेट हरियाणा में कारगर नहीं हो सका।
रोहतक में बनेगी खूंखार कैदियों के लिए विशेष जेल
उन्होंने बताया कि रोहतक में एक मॉडल जेल बनेगी। इसमें खूंखार अपराधियों को रखा जाएगा। इस जेल की सुरक्षा विशेष कंपनी करेगी। फतेहाबाद, दादरी व पंचकूला में नई जेल बनेंगी । हिसार जेल को शहर से बाहर स्थानांतरित किया जाएगा। हाईकोर्ट से अनुमति लेकर हवालाती कैदियों की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग से करने की भी योजना है।
राम रहीम को फरलो कमिश्नर ने दी
दुष्कर्म और हत्या के मामले में सजायाफ्ता कैदी डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फरलो देने के सवाल पर पहले तो जेल मंत्री ने कहा कि उनको यह सुविधा जेल मैनुअल के अनुसार दी गई है। जब उनसे पूछा गया कि दुष्कर्म और हत्या, दोनों मामलों में सजायाफ्ता कितने कैदियों को अब तक फरलो दी गई है तो उन्होंने कहा कि राम रहीम की फरलो कमिश्नर ने मंजूर की है, इसका जवाब वे ही दे सकते हैं।
हिसार शहर से बाहर 1200 एकड़ में बनेगी हिसार की जेल
बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि पांच जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, करनाल और पंचकूला में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया जारी है। स्मार्ट मीटर को बंद व चालू करने की प्रक्रिया उपभोक्ता स्वयं कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि हिसार की जेल शहर से बाहर 1200 एकड़ में बनाई जाएगी। इसके लिए जल्द ही कमेटी का गठन करेंगे। कमेटी जमीन का अवलोकन कर फाइनल रिपोर्ट देगी। वे शनिवार को स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के सौजन्य से आयोजित बिजली पंचायत में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।
उन्होंने कहा स्मार्ट मीटर का कंट्रोल निगम के कार्यालय में रहेगा। इससे मीटर की रीडिंग व गलत बिजली बिल संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन की सिक्योरिटी जमा करवा रखी है, उन्हें फसल कटाई के पश्चात कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस वर्ष के अंत तक सभी कनेक्शन जारी कर दिए जाएंगे। सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन देने की प्रक्रिया जारी है।
प्रथम चरण में 15 हजार, द्वितीय चरण में 7 हजार सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन दिए गए हैं और तृतीय चरण के तहत 25 हजार किसानों को सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन देने का कार्य प्रगति पर है। कुसुम योजना के तहत ट्यूबवेल कनेक्शन देने में हरियाणा देश में सर्वोच्च स्थान पर है। प्रदेश में 31 प्रतिशत लाइनलॉस अब 14 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे करीब 5 हजार करोड़ रुपये के राजस्व की बढ़ोतरी हुई है। जिले के 85 गांवों में 24 घंटे बिजली दी जा रही है और 60 गांवों में 24 घंटे बिजली देने का कार्य प्रगति पर है।
बिजली संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटारा करने के लिए बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता एसएस राय को निर्देश दिए गए। इन समस्याओं का निराकरण अधीक्षक अभियंता सोमवार को कार्यालय में रहेंगे। बरवाला के विधायक जोगीराम सिहाग ने अपने क्षेत्र की विभिन्न बिजली संबंधी समस्याओं को बिजली मंत्री के समक्ष रखा। कार्यक्रम में एसडीएम अश्वीर नैन, निगम के कार्यकारी अभियंता अनीश अरोड़ा, विजेंद्र लांबा, भीमसेन, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता जशमेर सिंह, कृषि विभाग के उप-निदेशक डॉ. विनोद कुमार फोगाट, संदीप यादव, जेल अधीक्षक दीपक शर्मा, दयानंद मंदौला मौजूद रहे।