फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   jahapul chowk 67 guj land , fight , call police

जहाजपुल चौक पर 67 गज जमीन से कब्जा हटवाने गई टीम, हाथापाई की नौबत, बुलानी पड़ी पुलिस

Wed, 19 Apr 2017 12:17 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Wed, 19 Apr 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
jahapul chowk 67 guj land , fight , call police
Taking action
जहाजपुल चौक पर 67 गज जमीन से कब्जा हटवाने गई नगर निगम की टीम से कब्जाधारियों ने हाथापाई की कोशिश की। कब्जा तोड़ने वाली जेसीबी पर कब्जा तोड़ने का विरोध करने वाले लोग चढ़ गए। उन्होंने कहा कि वे खुद कब्जा हटवा लेंगे। इस पर टीम और कब्जा करने वाली पार्टी के बीच खूब कहासुनी हुई। मामला बढ़ता देख नगर निगम के अधिकारियों ने सिटी पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन

मुलतानी चौकी इंचार्ज एएसआई चांदीराम दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों ने एक बार उनके सामने भी गर्मागर्मी दिखाई मगर उन्होंने सरकारी काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। सख्ती से पेश आने पर कब्जा किए बैठी पार्टी के लोग शांत हो गए। उन्होंने कहा कि जहां तक नगर निगम की जमीन है वे वहां तक खुद कब्जा तोड़ लेंगे। निगम की टीम के सामने उन्होंने करीब 60 प्रतिशत कब्जा तोड़ दिया बाकी बुधवार दोपहर 2 बजे तक पूरा कब्जा हटाने के लिए उन्होंने 2 बजे तक का टाइम मांगा है यह अधिकारियों को लिखित में दिया गया है।
विज्ञापन


बोले, शिकायतकर्ता का हटाओ कब्जा
कब्जा तोड़ने गई नगर निगम की टीम को टेकचंद और उनके परिवार के लोगों ने कहा कि पहले दूसरी पार्टी का कब्जा हटाओ। वे खुद कब्जा हटाने के लिए तैयार हैं। इस पर निगम अधिकारियों ने उन्हें कहा कि कोर्ट के ऑर्डर है। सेशन कोर्ट में आप की स्टे की अर्जी भी 12 अप्रैल को खारिज हो गई। अब कोर्ट के आदेश पर कब्जा हटवाया जा रहा है। मामले पर खूब बहस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहाजपुल चौक से ठंडी सड़क पर शांतिनगर मोड़ तक होगी मशीन से पैमाइश
निगम अधिकारियों का कहना है कि यहां कई स्थानों पर कब्जा है। जिनमें आरा वाले कई लोग शामिल हैं। जहाजपुल चौक से पहले शांतिनगर रोड मोड़ तक मशीन से पैमाइश करवाई जाएगी। इसको लेकर नगर निगम टेंडर लगाएगा।

ये रहे मौजूद
कब्जा हटवाने गई टीम में नगर अभियंता प्रवीन वर्मा, नगर अभियंता अमित कौशिक व संदीप कुमार, बिल्डिंग इंस्पेक्टर सुनील लांबा, क्लर्क सुरेंद्र, जितेंद्र सहित सफाई कर्मचारी सहित कई निगम के कर्मचारी मौजूद थे।   

 
अधिकारियों की मंशा पर उठाए सवाल
उधर, टेकचंद के बेटे अनिल ने निगम अधिकारियों की मंशा पर सवाल उठाएं हैं उन्होंने आरोप लगाया है राजेंद्र गोदारा ने पार्क व सड़क की करीब 600 गज जगह पर कब्जा किया हुआ है। निगम प्रशासन ने शिकायतकर्ता का ही कब्जा नहीं हटवाया। ग्रीवांस कमेटी में जबकि फैसला यह हुआ था कि पहले 11 बी स्कीम की पैमाइश की जाएगी। इसके बाद जिन लोगों ने कब्जा किया हुआ है उनका कब्जा हटवाया जाएगा। नगर निगम प्रशासन ने एक तरफा कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि उनकी प्लॉट का एक हिस्सा पूरा नहीं है। प्रशासन से उन्होंने मांग की है कि प्लॉट का यह हिस्सा भी पैमाइश करवाकर पूरा करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed