फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jaat society, Jaat society election, Hisar Jaat society election, Hisar

जाट संस्था के 81 कॉलेजियम सदस्यों के लिए होगा मतदान

Sun, 06 Nov 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 06 Nov 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Jaat society, Jaat society election, Hisar Jaat society election, Hisar
हिसार। जाट संस्थाओं के चुनाव के लिये चुनाव चिन्ह बांटते एसडीएम - फोटो : bureau

जाट एजुकेशन सोसायटी के कॉलेजियम चुनाव में कुल 200 में से 119 सदस्य सर्वसम्मति से चुन लिए गए हैं। 81 सदस्य चुनने के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा। शुक्रवार को चुनाव मैदान में बचे 81 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी वितरित कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


जाट एजुकेशन सोसायटी के कॉलेजियम सदस्य चुनने के लिए शुक्रवार को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख थी। पिछले सप्ताह जाट संस्था के कॉलेजियम सदस्य चुनने के लिए नामांकन लिए गए थे, जिसमें 200 वार्ड के लिए 357 नामांकन आए थे। इसमें 80 वार्ड में एक एक ही नामांकन आया था। शनिवार को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख थी। दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक निर्वाचन अधिकारियों ने जाट कॉलेज परिसर में नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया पूरी की। सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम अशोक बंसल की मौजूदगी में नामांकन की जांच भी की गई, जिसमें सभी 357 नामांकन सही पाए गए। 66 लोगों ने अपने नामांकन चुनाव से वापस ले लिए, जिसके बाद 119 कॉलेजियम सदस्य सर्वसम्मति से चुन लिए गए हैं। अब 81 कॉलेजियम सदस्यों के लिए 13 नवंबर को चुनाव होगा। चुनाव बैलेट पेपर के जरिए कराया जाएगा। प्रत्याशी रविवार से ही प्रचार पर जुट गए हैं। हर वार्ड में 20 से 24 सदस्य मतदाता हैं।
विज्ञापन


81 वार्ड में अधिकतम तीन प्रत्याशी
कॉलेजियम के 81 वार्ड में अधिकतम तीन प्रत्याशी हैं। किसी भी वार्ड में चार प्रत्याशी नहीं है। अधिकतर वार्ड में दो दो प्रत्याशी हैं। जाट कॉलेज परिसर में ही मतदान होगा। मतदान के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक का समय दिया गया है। इसके बाद मौके पर ही मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये चुनाव चिह्न दिए
शाम के समय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न बांटे गए। प्रत्याशी के नाम के एलफाबेटिक के अनुसार चिन्ह दिए गए। जिसमें सबसे पहले नाम अक्षर वाले को अलमारी चुनाव चिन्ह दिया गया। एलफाबेटिक में जिसका नाम दूसरे स्थान पर आएगा उसे छत का पंखा तथा जिसका नंबर तीसरे नंबर पर आएगा उसे कप प्लेट का चुनाव चिन्ह दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed