फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   jaat now demands notification

जाट आरक्ष्ाण्ा में नोटिफिकेशन होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Fri, 20 Dec 2013 07:10 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Fri, 20 Dec 2013 07:10 PM IST
विज्ञापन
jaat now demands notification
केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग को जाटों को आरक्षण देने की सिफारिश पर खापों पंचायतों ने खुशी जाहिर की है और सरकार का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन


इसके साथ-साथ खाप पंचायतों ने स्पष्ट किया है कि जब तक आरक्षण के लिए नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। खाप प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को जाट धर्मशाला में बैठक की।


प्रतिनिधियों ने कहा कि खापों का 23 दिसंबर तक का अल्टीमेटम जारी रहेगा। यदि केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी नहीं किया तो फरवरी 2014 के प्रथम सप्ताह में दिल्ली को पूरी तरह सील कर दिया जाएगा। अब 25 दिसंबर को गुहला चीका में होने वाली महापंचायत में सरकार का धन्यवाद किया जाएगा और आगामी आंदोलन की रणनीति की जाएगी।
विज्ञापन



सर्वखाप पंचायत के प्रेस प्रवक्ता सूबे सिंह समैण ने कहा कि खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों के आगे केंद्र सरकार झुकी है। पिछले दिनों गोत्र विवाद के दौरान हुए सर्वे को आधार मान कर ही सरकार को आंकड़े उपलब्ध करवाने चाहिए। सरकार सर्वे पहले ही कर चुकी है, इसलिए दोबारा सर्वे करने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, उद्योग मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला और अन्य केंद्रीय जाट नेताओं का भी आभार जताया। उन्होंने इस आंदोलन से जुड़ी सभी जाट समितियों का भी आभार जताया है। समैण ने कहा कि उन्होंने अपना दिल्ली सील करने का आंदोलन अभी स्थगित नहीं किया है।

यदि सरकार ने नोटिफिकेशन जारी नहीं किया तो वह अपना आंदोलन जारी रखेंगे। इस मौके पर सर्वखाप पंचायत के प्रधान नफे सिंह नैन, राष्ट्रीय सर्वखाप के संयोजक टेकराम कंडेला, खेड़ा खाप के प्रधान दलेल खटकड़, सतरोल खाप के प्रधान इंद्र सिंह मोर, बिनैण खाप के प्रधान रघुबीर सिंह, युवा नेता राममेहर कंडेला, हरनारायण बूरा, सत्यवान नैन, मास्टर पृथ्वी सिंह, बलराज खटकड़, चंद्र सिंह भी मौजूद थे।



संयुक्त जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगत सिंह तेवतिया ने जाटों के केंद्र में ओबीसी के तहत आरक्षण देने के लिए केंद्र सरकार, नागरिक उड्डयन मंत्री अजीत सिंह और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed