फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   IVRS booking of gas from the system will be sitting at home

आईवीआरएस सिस्टम से घर बैठे होगी गैस की बुकिंग

Wed, 29 Oct 2014 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Wed, 29 Oct 2014 01:32 AM IST
विज्ञापन
IVRS booking of gas from the system will be sitting at home
अब गैस बुकिंग कराने के लिए उपभोक्ताओं को लंबी लाइन में नहीं लगना होगा। लोगों को अब घर बैठे यह सुविधा मिलेगी और वह अपने मोबाइल से गैस की बुकिंग कर सकेंगे।
विज्ञापन


गैस वितरण कंपनियों की ओर से आईवीआरएस (इंटर वॉयस रिस्ॅपांस सिस्टम) सुविधा शुरू की गई है। इसके माध्यम से लोग सिर्फ एक फोन कॉल से गैस की बुकिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन


एलपीजी फेडरेशन के प्रदेश प्रधान सतेंद्र सिंह ने बताया कि गैस वितरण कंपनियों की ओर से लोगों को सुविधाएं देने के लिए आईवीआरएस सुविधा प्रारंभ की गई है।

उन्होंने बताया कि तीनों गैस कंपनियां एचपीसीएल, आईओसीएल, बीपीसीएल इस सुविधा के माध्यम से गैस बुकिंग करेंगी।
टोल फ्री नंबर पर कॉल करने से होगी बुकिंग
लोगों को गैस की बुकिंग कराने के लिए सिर्फ कंपनी की ओर से शुरू किए गए टोल फ्री नंबर पर कॉल करनी होगी। उन्होंने बताया कि टोल फ्री नंबर सिस्टम से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल फ्री नंबर पर जिस नंबर से कॉल आएगी अगर वो नंबर सिस्टम से फीड है तो ऑटोमेटिक उस नंबर की बुकिंग हो जाएगी।

कुछ ही देर बाद उपभोक्ता के मोबाइल नंबर पर बुकिंग की कंफर्मेशन का मैसेज भी आ जाएगा कि उनकी गैस की बुकिंग हो चुकी है।

उपभोक्ता के कनेक्शन के समय जो नंबर उन्होंने एजेंसी पर रिकॉर्ड के रूप में लिखाए हैं उन नंबरों को एजेंसी के सिस्टम में फीड कर दिया गया है। तीनों कंपनियों के टोल फ्री नंबर अलग-अलग हैं।
लोगों की रहती थीं शिकायतें
बता दें कि इस सुविधा के शुरू होने से पहले बुकिंग को लेकर लोगों की काफी शिकायतें रहती थी। कभी एजेंसी पर ताला लगा रहता था, कभी लंबी-लंबी लाइनें मिलती थीं।

डिस्ट्रीब्यूटर देंगे एसएमएस चार्ज
गैस बुकिंग की कंफर्मेशन के लिए एजेंसी की ओर से जो एसएमएस किया जाता है, उसके लिए गैस डिस्ट्रीब्यूटर को पैसा भरना पड़ रहा है।

एसएमएस और कॉल के लिए जिस कंपनी से समझौता किया गया है। उसका भुगतान गैस डिस्ट्रीब्यूटर की ओर से किया जा रहा है।
जिले में 25, शहर में 11 एजेंसी
हिसार जिले में तीन कंपनियों की 25 एजेंसी हैं जो लोगों को गैस सिलेंडर की सप्लाई करती हैं। अगर हिसार शहर की बात की जाए तो हिसार में 11 एजेंसी हैं। बता दें कि जिले में करीब 3 लाख उपभोक्ता गैस सिलेंडर का उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed