फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   It is very cold in the morning and night, the sun is scorching during the day, there are chances of rain and hailstorm on February 3

Hisar News: सुबह-रात कड़ाके की ठंड, दिन में सता रही धूप, 3 फरवरी को बारिश-ओलावृष्टि के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
It is very cold in the morning and night, the sun is scorching during the day, there are chances of rain and hailstorm on February 3
हिसार। क्षेत्र में सुबह-रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही, लेकिन दिन में धूप सता रही है। सोमवार को हिसार में अधिकतम तापमान 22.9 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 31 जनवरी तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी। कुछ स्थानों पर कोहरा छाने की संभावना है, वहीं 3 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है।
विज्ञापन

शहर में सुबह आठ बजे ही धूप खिल गई थी और हवा भी शांत थी। इसके बाद ज्यों-ज्यों दिन चढ़ता गया सूरज और तपता गया।शाम चार बजे तक धूप का असर रहा। हालांकि छह बजे बाद तापमान में गिरावट आने के साथ ही सर्दी ने जोर पकड़ लिया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक प्रदेश में रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। कुछ स्थानों पर शीतलहर और पाला जमने की स्थिति देखने को मिल रही है। दिन में राहत है, लेकिन पिछले तीन दिन से रात के तापमान में लगातार कमी आ रही है। नारनौल का रात्रि तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस, महेंद्रगढ़ का 2.8 और बालसमंद में 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन सभी जगहों पर शीतलहर से गंभीर शीतलहर के कारण पाला जमा दिखाई दिया।
विज्ञापन

29 को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा
डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक 29 जनवरी को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। 3 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ होने से संपूर्ण इलाके में हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed