{"_id":"67c9f5e9c650e44d7b0154d1","slug":"it-is-necessary-to-develop-the-feeling-of-patriotism-among-the-volunteers-prof-kamboj-hisar-news-c-21-hsr1020-579682-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवकों में देशभक्ति की भावना विकसित करना जरूरी : प्रो. कांबोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवकों में देशभक्ति की भावना विकसित करना जरूरी : प्रो. कांबोज
Fri, 07 Mar 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से वीरवार को गांव मुकलान में लगाए गए सात दिवसीय शिविर का वीरवार को समापन हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज मुख्य अतिथि रहे जबकि, छात्र कल्याण निदेशक डॉ. मदन खीचड़ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
कुलपति प्रो. कांबोज ने कहा कि स्वयंसेवकों में देशभक्ति की भावना विकसित करना जरूरी है। उन्होंने पौधरोपण भी किया। छात्र कल्याण निदेशक डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि युवाओं को समाज सेवा एवं राष्ट्र के नव निर्माण के लिए अपना योगदान देने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र दूहन ने भी शिविर के दौरान अपना संपूर्ण योगदान दिया। गांव के सरपंच राजेश जाखड़ ने भी छात्रों को संबोधित किया। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एसके पाहुजा, डॉ. भगत सिंह, डॉ. चंद्रशेखर डागर, डॉ. दीपक कौशिक, डॉ. लोचन शर्मा, डॉ. विजया, डॉ. कन्नौज, डॉ. आदेश भी उपस्थित रहे।