फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ishrat Bashir has been chosen as the brand ambassador for the signature campaign of the Selfie with Daughter campaign.

इशरत बशीर को सेल्फी विद डॉटर अभियान की सिग्नेचर केंपेन की ब्रांड अंबेसडर चुना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Ishrat Bashir has been chosen as the brand ambassador for the signature campaign of the Selfie with Daughter campaign.
सेल्फी विद डॉटर के समारोह में पहुंची छात्राएं, महिलाएं मुख्य अतिथि व विजेताओं के साथ - फोटो : Hisar
हिसार। प्यार से हम सब कुछ जीत सकते हैं। अपनी सेल्फी न अपलोड करने वाली कश्मीर की बेटियों ने एक महीने में सेल्फी विद डॉटर अभियान के साथ जुड़कर 2 हजार से अधिक सेल्फी सोशल मीडिया पर डाली। इस मुहिम को कश्मीर सहित पूरे देश में आगे बढ़ाने के लिए अब कश्मीर की इशरत बशीर को सेल्फी विद डॉटर अभियान की सिग्नेचर कैंपेन की ब्रांड एंबेसडर चुना गया है।
विज्ञापन

सेल्फी विद डॉटर दिवस के उपलक्ष्य में जिंदगल स्टेनलेस लिमिटेड के तुलसी सभागार में वीरवार को समारोह आयोजित किया गया। समारोह में हरियाणा, कश्मीर, मध्यप्रदेश, असम की बेटियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान वर्ष 2020-21 की ब्रांड एंबेसडर अनवी अग्रवाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिंदल कंपनी के सीएसआर हेड राजीव विलियम भी शामिल हुए। सेल्फी विद डॉटर संस्था के संस्थापक सुनील जागलान ने कहा कि बेटियों के बारे में लोगों की धारणा केवल अपनी बेटी के बारे में है। हमारे भाई की बेटी, बहन की बेटी, पड़ोस में रहने वाली बेटी सभी हमारी बेटी हैं, बेटियां शुभकामना होती हैं। कुलदीपक की तरह कुलज्योति भी काम कर रही हैं। हमें अपनी धारणा को बदलना होगा। हिसार में हमने लड़कियों की शादी की आयु 18 से 21 करने के मुद्दे पर काम किया। हजारों लड़कियों ने पीएम को इस बारे में पत्र भेजे। घर के दरवाजे पर महिलाओं के नाम लिखने का अभियान चलाया। अब महिलाओं की माहवारी को लेकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

परी को मिला सेल्फी विद डॉटर अवार्ड फॉर जर्नलिज्म
सेल्फी विद डॉटर अवार्ड फॉर जर्नलिज्म जीतने वाली असम की रहने वाली परी साईका ने कहा कि मैंने पत्रकारिता का क्षेत्र चुना तो काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। पहली चुनौती परिवार से ही मिली। देश-विदेश में अकेले भ्रमण करना पड़ता है। हमें लोगों की मानसिकता को बदलना होगा। लड़की अकेली काम नहीं कर सकती, इस धारणा को बदलना होगा। लोगों के कुछ कहने से मत डरो, अपने लक्ष्य पर अडिग रहो।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता बेटी की भावनाओं को समझेंगे तो बेटी सिर नहीं झुकने देगी
पुलवामा से आई महक ने कहा कि लड़की बेटी, बहन, पत्नी, मां, दादी कितने रोल निभाती हैं। जिस तरह से भवन के लिए मजबूत नींव की जरूरत होती है। उसी तरह से बेटियों को बचपन से ही मजबूत बनाना चाहिए। पिता अपनी बेटियों की भावनाओं को समझेंगे तो बेटी कभी अपने पिता का सिर नहीं झुकने देगी। बेटियों का दायित्व है कि अपने पिता को गर्व महसूस कराने का अवसर दें। हर धर्म में महिलाओं को विशेष दर्जा सम्मान है। इसके बावजूद कन्या भ्रूण हत्या का कलंक आज भी हमारे समाज पर है। लड़की अधिक संवदेनशील होती हैं। नकारात्मकता से कभी न घबराएं। अपनी मंजिल की ओर आगे बढ़ते रहें।
पालिया लोहानी को सेल्फी विद डॉटर अवार्ड फॉर पंचायत
सेल्फी विद डॉटर अवार्ड फॉर पंचायत के विजेता अयोध्या के गांव पालिया लोहानी के प्रधान अभिषेक सिंह ने कहा कि हमने गांव में महिला सशक्तीकरण के लिए गांव में पुस्तकालय बनाया है। एक रोड का नाम सेल्फी विद डॉटर मार्ग रखा है। जल्द ही बहुत बड़ा सेल्फी विद डॉटर का स्टैच्यू ग्राम लगवाया जाएगा। सेल्फी विद डॉटर के बीबीपुर गांव की तरह अपने गांव को महिला सशक्तीकरण में आगे बढ़ाएंगे।

एमपी के मुरैना से आई राष्ट्रपति बाल पुरस्कार विजेता व बेस्ट सेल्फ़ी विद् डॉटर पुरस्कार विजेता अद्रिका ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ बेटी को शारीरिक व मानसिक तौर पर मजबूत करना होगा।मैं 25 हजार से अधिक लड़कियों को सेल्फ डिफेंस के लिए प्रेरित कर चुकी हैं। खुद भी लड़कियों को ट्रेनिंग देती हूं। सेल्फ डिफेंस से लड़कियों में आत्मविश्वास बढ़ता है। जो हमें मंजिल तक पहुंचाता है। जब मैं 8 साल की थी तब सेल्फ डिफेंस सीख रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed