{"_id":"5d4dcd418ebc3e6ce3783f2a","slug":"irrigation-department-hisar-news-rtk510880596","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार पाइप लगाकर पानी चोरी कर रहे थे हुडा कर्मचारी, मौके पर पहुंचे सिंचाई अधिकारी, दोनों पक्षों में हुई हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार पाइप लगाकर पानी चोरी कर रहे थे हुडा कर्मचारी, मौके पर पहुंचे सिंचाई अधिकारी, दोनों पक्षों में हुई हाथापाई
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों को तोशाम रोड पर बनी नहर से नहरी पानी चोरी करते पकड़ा। पानी नहर से सीधी चार पाइप लगाकर चोरी किया जा रहा था। बाद में प्राधिकरण के जेई भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों के साथ मिलकर सिंचाई विभाग के एसडीओ और एक्सईएन के साथ तू-तड़ाक की। दोनों पक्षों में पहले तो बहसबाजी हुई, बाद में नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इसके बाद मामला सेक्टर 9-11 स्थित अर्बन एस्टेट थाने में पहुंच गया। बताया जा रहा है कि यहां दोनों पक्षों के बीच हिसार संघर्ष समिति के अध्यक्ष जितेंद्र श्योराण को भी मध्यस्थता के लिए बुलाया गया। देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास जारी थे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तोशाम रोड पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का जलघर है, जिससे सेक्टरों में पानी सप्लाई की जाती है। इसी जलघर के पीछे नहर जा रही है। प्राधिकरण अधिकारियों ने सिंचाई विभाग से छह इंच की पाइप लगाने की अनुमति ली थी। मगर शुक्रवार दोपहर को आठ इंची के चार पाइप लगाकर हुडा कर्मचारी नहर से पानी जलघर में चोरी कर रहे थे। इसकी भनक सिंचाई विभाग के एसडीओ आनंद श्योराण व एक्सईएन रमेश कुमार को लग गई। दोनों अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और प्राधिकरण कर्मचारियों को चोरी करते पकड़ा। पहले दोनों अधिकारियों ने एक्सईएन व एसडीओ को सूचना दी और पाइप को तोड़कर पानी चोरी रोकी। इसके बाद हुडा के जेई मौके पर आ गए। आरोप है कि उन्होंने आते ही एसडीओ व एक्सईएन से कहा कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई, पाइप तोड़ने की। फिर काफी बहसबाजी व गाली-गलौज की गई।
करीब नौ क्यूसेक पानी कर लिया चोरी
सिंचाई विभाग ने हुडा प्रशासन को 10 क्यूसेक पानी स्वीकृति के अनुसार दिया हुआ है। मगर जितना पानी स्वीकृत है, उतना तो एक ही दिन में हुडा कर्मचारियों ने चोरी कर लिया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार आठ इंच की चार पाइपलाइन लगाने से करीब नौ क्यूसेक तक पानी चोरी हुआ है। इससे टेल तक पानी पहुंचाने में दिक्कत हो जाती है।
विज्ञापन
हुडा के जेई व अन्य कर्मचारियों ने हमारे साथ काफी बदतमीजी की है, गाली-गलौज भी की गई। छह इंच की एक पाइप लगाने की अनुमति दी थी। आठ इंच के चार पाइप लगा दिए। इससे हमारा सारा सिस्टम बिगड़ गया। हुडा कर्मचारियों पर कार्रवाई करवाएंगे।
- रमेश कुमार, एक्सईएन, सिंचाई विभाग