Hindi News
›
Haryana
›
Hisar News
›
Invoices made to 7 traders including four confectionery stores using single use plastic, fined Rs 19 thousand
{"_id":"62c8792dab1067099d5a5408","slug":"invoices-made-to-7-traders-including-four-confectionery-stores-using-single-use-plastic-fined-rs-19-thousand-hisar-news-hsr636206154","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकल उपयोग प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले चार मिष्ठान भंडार सहित 7 व्यापारियों के किए चालान, 19 हजार रुपये किया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकल उपयोग प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले चार मिष्ठान भंडार सहित 7 व्यापारियों के किए चालान, 19 हजार रुपये किया जुर्माना
एकल उपयोग प्लास्टिक का चालान करती निगम की टीम।
- फोटो : Hisar
Link Copied
हिसार। एकल उपयोग प्लास्टिक का इस्तेमाल कराने वालों के खिलाफ नगर निगम का अभियान तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। इस दौरान निगम की टीम ने चार मिष्ठान भंडार सहित 7 दुकानदारों के चालान कर करीब 19 हजार रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
शुक्रवार को नगर निगम के सीएसआई देवेंद्र बिश्नोई के नेतृत्व में टीम फील्ड में उतरी और एकल उपयोग प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों के चालान किए। लगातार दूसरे दिन भी मिष्ठान भंडार निगम के निशाने पर रहे। शुक्रवार को निगम की टीम ने चार मिष्ठान भंडार संचालकों के चालान किए, जिनमें विद्युत नगर के सामने स्थित सैनी मिष्ठान भंडार, शर्मा मिष्ठान भंडार जिंदल चौक, मुन्ना मिष्ठान भंडार सेक्टर 9-11 शामिल हैं। इसके अलावाजीत बेकरी जिंदल चौक, इंडस्ट्रियल एरिया स्थित दुकान व व किराना स्टोर संचालकों के चालान भी काटे। टीम में एएसआई रोहित, एएसआई कपिल, एएसआई राहुल, एपीओ सतेंद्र यदुवंशी आदि कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
नगर निगम की टीमें निरंतर एकल उपयोग प्लास्टिक को लेकर अभियान चलाए हुए है। इसे लेकर व्यापारियों में जागरूकता आई है। कई बड़े व छोटे व्यापारियों ने एकल उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग करना बंद कर दिया है। वह एकल उपयोग प्लास्टिक के विकल्पों का प्रयोग कर रहे हैं। - डॉ. प्रदीप हुड्डा, एएमसी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।