फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Invite applications for State Teacher Award till 11th

Hisar News: राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए 11 तक करें आवेदन आमंत्रित

Sat, 28 Jun 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 28 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Invite applications for State Teacher Award till 11th
हिसार। शिक्षा विभाग हरियाणा की ओर से योग्य और पात्र अध्यापकों से राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लिंक 11 जुलाई तक होंगे।
विज्ञापन

योग्य और पात्र अध्यापक 11 जुलाई तक लिंक http://117.239.183.208/StateAward2025/ माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं। लिंक पर राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025 से संबंधित सभी दिशा-निर्देश, निर्धारित मापदंड एवं पुरस्कारों की संख्या तथा अन्य जानकारी उपलब्ध है।
विज्ञापन

केवल इस लिंक अथवा पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होने वाले ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी परिस्थिति में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यदि आवेदक शिक्षक को पोर्टल या लिंक पर अपना आवेदन करते समय किसी प्रकार की कोई तकनीकी समस्या आती है तो वह विभाग की ईमेल आईडी stateteacheraward2021@gmail.com या हेल्पलाइन नंबर 0172-5049801 पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य शिक्षक पुरस्कार पाने वाले शिक्षक को प्रोत्साहन राशि के तौर पर एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इनता ही नहीं पुरस्कार पाने वाले शिक्षक को प्रोत्साहन राशि के साथ-साथ एक रजत पदक, एक प्रमाणपत्र, एक शाल के साथ संपूर्ण भावी सेवा के लिए महंगाई भत्ते के साथ दो अग्रिम वेतन वृद्धियां भी मिलेंगी।

उन्होंने बताया कि राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए आवेदन करने के लिए शिक्षक के पास कम से कम 15 वर्षों का नियमित शिक्षण अनुभव होना चाहिए। वहीं 20 वर्षों के नियमित शिक्षण अनुभव के साथ प्रधानाध्यापक एवं प्राचार्य जिनमें से सीडीसी प्रभार सहित हेड मास्टर या प्रिंसिपल के रूप में कम से कम पांच वर्ष की सेवा जरूरी है। डीईओ, बीईओ, बीईईओ और एससीईआरटी व एसएसए के कर्मचारी और निदेशालय में कार्यरत कर्मचारी इन पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed