{"_id":"64cd48dfd053b233fd04c493","slug":"investigation-of-ed-teams-at-the-residences-of-mining-businessmen-in-hisar-and-bhiwani-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: हांसी के खनन कारोबारी के घर से लौटी ईडी, हिसार व भिवानी में तीन कोठियों में 36 घंटे से जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: हांसी के खनन कारोबारी के घर से लौटी ईडी, हिसार व भिवानी में तीन कोठियों में 36 घंटे से जांच जारी
Sat, 05 Aug 2023 12:22 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:22 AM IST
सार
हिसार के सेक्टर 15 स्थित कोठी नंबर 64 में खनन कारोबारी वेदपाल तंवर के घर 36 घंटे से (रात 8 बजे तक) ईडी की रेड जारी रही।
विज्ञापन
भिवानी व्यापारी सुरेंद्र के जगत कॉलोनी आवास के बाहर खडी ईडी की गाड़ियां।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
खनन कारोबारियों के आवासों पर ईडी की टीमें शुक्रवार को भी जांच करती रहीं। हिसार की दो कोठियों और भिवानी की एक कोठी में 36 घंटे से जांच जारी है। उधर, हांसी के खनन कारोबारी के घर से ईडी की टीम लौट गई।
विज्ञापन
हिसार के सेक्टर 15 स्थित कोठी नंबर 64 में खनन कारोबारी वेदपाल तंवर के घर 36 घंटे से (रात 8 बजे तक) ईडी की रेड जारी है। घर पर ईडी की रेड के बाद भी देर रात तक वेदपाल तंवर घर नहीं पहुंचे। ईडी ने मोबाइल फोन के अलावा बैंक खातों का रिकॉर्ड हासिल किया। वेदपाल की पत्नी ने कहा कि ईडी के सदस्यों ने पूरा घर खंगाल दिया लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। खनन कारोबारी वजीर कोहाड़ के घर भी ईडी की टीम दूसरे दिन छापेमारी करती रही।
विज्ञापन
हांसी में खनन कारोबारी सुरेंद्र मलिक के आवास से ईडी की टीम सुरेंद्र मलिक का फोन, खनन में हिस्सेदारी के दस्तावेज,बैंक खातों की डिटेल लेकर गए हैं। पूरी कार्रवाई के दौरान वीडियोग्राफी की। टीम ने बेड, अलमारी और अन्य जगहों को खंगाला। ईडी की टीम ने सुरेंद्र मलिक की पत्नी दीपाली और बेटे दुष्यंत के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
भिवानी में रेस्ट हाउस रोड स्थित जगत कॉलोनी में खनन कारोबारी वेदपाल तंवर के करीबी सुरेंद्र सिंह उर्फ टीटू के घर पर वीरवार सुबह छह बजे शुरू हुई ईडी की जांच शुक्रवार शाम छह बजे तक 36 घंटे बीत जाने के बाद भी जारी रही।
ईडी के अधिकारियों ने दूसरे दिन भी बाहर मामले की किसी को कोई भनक तक नहीं लगने दी गई। वहीं परिजनों को भी इस संबंध में मीडिया से कोई बातचीत नहीं करने दी गई। मामला खनन के कारोबार से जुड़ा है। ईडी पूछताछ और दस्तावेजों की जांच में जुटी है।