फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Investigation committee reached Kasturba Gandhi Girls School

Hisar News: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहुंची जांच कमेटी, छात्राओं और हॉस्टल प्रबंधन के पांच घंटे तक लिए बयान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Investigation committee reached Kasturba Gandhi Girls School
हिसार। किरतान स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से चार छात्राओं के गायब होने के मामले में शनिवार को शिक्षा विभाग व पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सुबह 9 बजे हिसार द्वितीय खंड शिक्षा अधिकारी अनिल नेहरा अपनी तीन सदस्यीय जांच कमेटी के साथ उपरोक्त स्कूल पहुंचे और पांच घंटे तक चारों छात्राओं, हॉस्टल प्रबंधन व अभिभावकों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

कमेटी मामले की जांच रिपोर्ट बीईओ को देगी जिसे बाद में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी और कार्यकारी जिला परियोजना समन्वयक को सौंपा जाएगा। वहीं पुलिस ने भी शनिवार को अभिभावकों और छात्राओं के बयान दर्ज किए। सोमवार को पुलिस चारों छात्राओं को जिला बाल संरक्षण इकाई के समक्ष पेश करेगी, जहां उनकी काउंसिलिंग कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नहीं कर रहे जांच
इस पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन से लेकर पुलिस तक सभी अभिभावकों से लिखित बयान तक सीमित हैं। किसी ने भी स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर कोई सवाल नहीं किए। जांच कमेटी ने भी किरतान स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं की वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था पर कोई जांच नहीं की। केवल छात्राओं, हॉस्टल प्रबंधन और अभिभावकों के ही बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकीदार व सीसीटीवी होने के बाद भी दीवार फांदकर कर चली गईं थी छात्राएं
इस मामले में हॉस्टल प्रबंधन की लापरवाही देखने को मिल रही है। स्कूल प्राचार्य की मानें तो हॉस्टल में चौकीदार भी है और सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं इसके बावजूद चारों छात्राओं ने सभी को चकमा देकर दीवार फांद ली और जयपुर जाने के लिए चली गईं।

ये है अभी भी सुलगते सवाल
- छात्राओं की परीक्षा चल रही है ऐसे में उन्होंने कैसे जयपुर घूमने का प्लान बनाया।
- हॉस्टल में चौकीदार था उसके बावजूद कैसे चारों छात्राएं दीवार फांदकर चली गईं।
- चारों छात्राएं जब हॉस्टल के कमरे से निकल रही थी तो क्या अन्य छात्राओं को पता नहीं चला।
- जिले में किरतान के अलावा गांव मेहंदा, गांव माढा, गांव बेरी अकबरपुर व गांव दुर्जनपुर में केजीबीवी स्कूल है वहां छात्राओं की सुरक्षा को लेकर क्या इंतजाम हैं।
- स्कूल की दीवार फांदकर छात्राओं ने करीब 20 किलोमीटर पैदल चलकर हिसार तक का सफर तय किया है। इस बीच रास्ते में अगर कोई अनहोनी हो जाती है तो कौन जिम्मेदार होता।

शनिवार को हमने छात्राओं, हॉस्टल प्रबंधन, अभिभावकों के बयान दर्ज कर लिए है। रिपोर्ट तैयार करके अधिकारियों को भेजी जाएगी। जिसके बाद आगामी कार्रवाई होगी।
- अनिल नेहरा, खंड शिक्षा अधिकारी, हिसार द्वितीय खंड।

हमने चारों छात्राओं व अभिभावकों के बयान दर्ज कर लिए है। जिसमें अभिभावकों व छात्राओं ने अपनी गलती कबूली है। सोमवार को चारों छात्राओं को जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय हिसार में पेश किया जाएगा। जहां आगामी कार्रवाई की जाएगी। - शेषकरण, प्रभारी, बालसमंद पुलिस चौकी।


ये है मामला
वीरवार रात करीब दो बजे किरतान स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से चार छात्राएं हॉस्टल से गायब हो गईं। सुबह जब वे कक्षा में अनुपस्थित रही तो मामले की जानकारी मिली। इसके बाद स्कूल मुखिया ने बालसमंद चौकी में घटना की जानकारी दी। करीब 12 घंटे बाद चारों छात्राओं को शुक्रवार दोपहर ढाई बजे चूरू रेलवे स्टेशन पर खोज लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed