फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   International airport to start in Hisar by October 2022

हिसार में अक्तूबर 2022 तक शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
International airport to start in Hisar by October 2022
धान्सू रोड के पास तैयार किया गया अस्थायी रास्ता। - फोटो : Hisar
हिसार में अक्तूबर 2022 तक शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा के हिसार में अक्तूूबर 2022 तक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट संचालित होगा। इसके बाद हवाई जहाज आवागमन करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित एयरपोर्ट की प्रगति समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई।
मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का रन-वे मई 2022 व लाइटिंग का कार्य आगामी सितंबर तक पूरा हो जाएगा। हिसार के विकास के लिए कमेटी गठित की गई है। इससे शहर को सुव्यवस्थित तरीके से विकसित किया जाएगा। हिसार एयरपोर्ट पर आने व जाने के लिए मिर्चापुर व डुंडूरपुर पर क्लोवर कनेक्टिविटी का प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इससे सुगम आवागमन सुनिश्चित हो सकेगा।
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। दो अलग-अलग टर्मिनलों का निर्माण किया जाएगा। दिसंबर अंत तक इनका डिजाइन तैयार होगा। इसके अलावा हिसार एयरपोर्ट पर ट्रेन या मेट्रो सुविधा प्रदान करने की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं। इससे कारगो सुविधा आसान होगी। एयरपोर्ट पर एक मैन्युफेक्चरिंग हब भी प्रस्तावित किया गया है। यहां पर विशेष प्रकार के उद्योग स्थापित होंगे व युवाओं को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री के साथ अधिकारियों ने बालसंमद की कैनाल के डायवर्जन, एयरपोर्ट के लिए बिजली स्टेशन की स्थापना व विभिन्न बिजली लाइन के स्थानांतरण के संबंध में भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इन सभी कार्यों को जल्द पूरा करें। उन्होंने एयरपोर्ट पर सोलर पावर प्लांट स्थापित करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और विधायक कमल गुप्ता उपस्थित रहे। कृषि मंत्री जेपी दलाल वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रनवे निर्माण के लिए धांसू रोड का 200 मीटर हिस्सा उखाड़ा, वैकल्पिक रास्ता बनाया
हिसार। महाराजा अग्रसेन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे निर्माण के लिए बीएंडआर विभाग ने धांसू रोड का 200 मीटर का हिस्सा उखाड़ना शुरू कर दिया है। हालांकि रोड उखाड़ने से पहले बीएंडआर ने अस्थायी वैकल्पिक रास्ता तैयार कर दिया है। बता दें कि बीएंडआर ने धांसू रोड को बंद कर दिया था, मगर ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। इस दौरान प्रशासन की ओर से मिट्टी डाल बंद किए रोड को ग्रामीणों ने खोल दिया था। उनका कहना था कि पहले उन्हें वैकल्पिक रास्ता दिया जाए।
एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक पहले से बने हुए रनवे की लंबाई बढ़ाकर तीन हजार मीटर की जाएगी। इस कार्य को मई 2022 तक पूरा किया जाना प्रस्तावित है। इस पर करीब 165 करोड़ रुपये खर्च आएगा। यह रनवे अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है। इसके बाद यहां बड़े हवाई जहाज भी लैंड कर सकेंगे। इस रनवे पर रात के समय में हवाई जहाज के उतरने की भी सुविधा होगी।

बाल सुधार गृह की बिल्डिंग तोड़ने का काम जारी
रनवे के बीच आ रही बाल सुधार गृह की बिल्डिंग को भी तोड़ने का काम जारी है। विभाग के अनुसार बिल्डिंग को तोडने का 50 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। जल्द ही इस बिल्डिंग को पूरी तरह से तोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed