फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Instructions to notify DC Naraj, SMO on low sex ratio

Hisar News: कम लिंगानुपात पर डीसी नाराज, एसएमओ को नोटिस देने के निर्देश

Wed, 04 Jun 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 04 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Instructions to notify DC Naraj, SMO on low sex ratio
हिसार। उपायुक्त अनीश यादव ने कम लिंगानुपात पर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित गावों के एसएमओ को नोटिस देने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को पीसीपीएनडीटी और मेडिकल टर्मिनेशन प्रग्नेंसी (एमटीपी) संबंधी जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम और बेहतर लिंगानुपात के लिए किए गए प्रभावी कदमों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारी प्रत्येक सप्ताह एएनएम और आशा वर्करों के साथ नियमित बैठकें करें और सभी एएनसी मामलों में 100 प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल में आजाद नगर थाना और हांसी में एमटीपी एक्ट के तहत दो एफआईआर दर्ज की गई थीं। मई में 30 एमटीपी केंद्रों और 42 पीसी-पीएनडीटी केंद्रों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। एटीपी एक्ट के उल्लंघन पर 12 केंद्रों का पंजीकरण रद्द किया गया है। वहीं, 3 केंद्रों को नोटिस जारी कर 2 सप्ताह के लिए निलंबित किया गया। एएनसी पंजीकरण 10 सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन


नशावृत्ति के खिलाफ अभियान चलाने की हिदायत

उपायुक्त अनीश यादव ने जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति (एनकोर्ड) की बैठक में नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए अपने-अपने क्षेत्रों में नशा पीड़ित व्यक्तियों का नियमित और प्रभावी फॉलोअप सुनिश्चित करना होगा। नशा मुक्ति केंद्रों का औचक निरीक्षण करते रहें। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने जिले के सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed