फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Instructions given to replace faulty electricity meter

Hisar News: बिजली निगम के एमडी ने खराब मीटर बदलने के दिए निर्देश

Fri, 29 Mar 2024 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 29 Mar 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Instructions given to replace faulty electricity meter
हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक पीसी मीणा ने शुक्रवार को हिसार ऑपरेशन जोन के सभी अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक ली। बैठक में कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रबंध निदेशक पीसी मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खराब मीटरों को बदल कर ठीक बिल जारी करें। उपभोक्ताओं को औसत बिलिंग से मुक्त करते हुए फॉल्ट मीटर को ओके करें और इस तरह की सभी शिकायतों का शीघ्र समाधान करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता देने, नए बिजली कनेक्शन को जारी करने, खतरनाक लाइनों को बदलने, उनकी सुरक्षा के कार्य करने और आगामी गर्मियों की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए सुचारू बिजली आपूर्ति निश्चित करें। बैठक में बिजली निगम हिसार ऑपरेशन जोन के मुख्य अभियंता नवीन वर्मा, मॉनिटरिंग कॉमर्शियल के अधीक्षण अभियंता एसके सिंह, सीबीओ के अधीक्षण अभियंता कृष्ण स्वरूप सहित हिसार सर्कल के अधीक्षण अभियंता ओमबीर, जींद सर्कल के अधीक्षण अभियंता जितेंद्र ढुल, फतेहाबाद सर्कल के अधीक्षण अभियंता संजीव शंकर राय, सिरसा सर्कल के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र सबरवाल, भिवानी सर्कल के अधीक्षण अभियंता रणबीर सिंह और हिसार ऑपरेशन जोन के कार्यकारी अभियंता शामिल हुए।
विज्ञापन


आज कल खुले रहेंगे बिजली निगम के कैश काउंटर

हिसार। शनिवार व रविवार को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के बिल जमा कराए जा सकेंगें। निगम के उपमंडल अधिकारी मुकेश रोहिल्ला ने बताया कि वित्त वर्ष का आखिरी दिन 31 मार्च होता है। इस कारण निगम ने शनिवार- रविवार 30-31 को आखिरी दो दिन में बिजली बिल जमा करा सकते हैं। निगम के सभी कैश काउंटर पर बिल जमा कराने की सुविधा रहेगी। सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक बिजली बिल जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed