Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Instead of paying hospital bill, blackmail was done, case registered

अस्पताल का बिल देने की बजाय किया ब्लैकमेल, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Instead of paying hospital bill, blackmail was done, case registered
हिसार। महिला मरीज का उपचार कराने के बाद अस्पताल का बिल नहीं देने और झूठी शिकायत देकर यूट्यूब पर वीडियो बनाकर अस्पताल को बदनाम करने की एवज में तीन लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के चिकित्सक डॉ. रमेश बिश्नोई की शिकायत पर पुलिस ने यूट्यूब चैनल के रघुबीर, मरीज के पति भिवानी के पटौदी गांव निवासी सोमबीर व एक अन्य धरना प्रधान रमेश कुमार लाडवा के खिलाफ रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि 20 अक्तूबर को सोमबीर अपनी पत्नी कविता को गंभीर हालत में लेकर आया और आईसीयू में दाखिल करवाया। सोमबीर ने मेडिकल क्लेम खारिज होने की स्थिति में उपचार का खर्च जमा करवाने के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए। इस दौरान कविता का उपचार चलता रहा। बीमा कंपनी ने क्लेम खारिज कर दिया तो सोमबीर ने उपचार खर्च जमा करवाने की बात कही। 23 अक्तूबर को कविता को वार्ड में शिफ्ट कर दिया और शाम के समय सोमबीर ने अस्पताल में हंगामा किया और कहा कि वह उपचार खर्च जमा नहीं करवाएगा। उसने डायल 112 पुलिस व मीडिया को बुलाने की धमकी दी। अगले दिन 24 अक्तूबर को कविता को डिस्चार्ज कर दिया और सोमबीर ने घर जाकर रुपये लाने की बात कही, लेकिन दोपहर तक रुपये जमा नहीं करवाए।
विज्ञापन

दोपहर को उसने डायल 112 पुलिस व मीडिया व धरना प्रधान को मौके पर बुला लिया। आईएमए प्रधान डॉ. जेपीएस नलवा भी आए। इस दौरान हुई बातचीत के दौरान सोमबीर उपचार से संतुष्ट हो गया और कहा कि उसके पास अभी रुपये नहीं है और एक नवंबर 2022 के लिए एक चेक दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 26 अक्तूबर को सोमबीर दोबारा अस्पताल में आया और अस्पताल को बदनाम करने के लिए वीडियो भी बनाया और कहा कि यदि उसको तीन लाख रुपये नहीं दिए तो वह चिकित्सक को जान से मार देगा। इसके अलावा उसने उपायुक्त को एक झूठी शिकायत भी की जिसके बारे में वीडियो देखने के बाद पता चला तो 27 अक्तूबर को पुलिस को शिकायत दी और पुलिस ने मामले की जांच के बाद अब मामला दर्ज किया है। वहीं, चिकित्सक रमेश बिश्नोई का कहना है कि 27 अक्तूबर को दिया गया चेक एक नवंबर को क्लीयर हुआ। उस से पहले बिल न देने की एवज में तीन लाख रुपये मांगे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed