{"_id":"61896c00d01dfc35bf6d6350","slug":"inspection-dirt-found-at-26-places-fine-of-1-30-lakh-on-cleaning-contractor-hisar-news-hsr6163720187","type":"story","status":"publish","title_hn":" निरीक्षण : 26 जगहों पर मिली गंदगी, सफाई ठेकेदार पर 1.30 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण : 26 जगहों पर मिली गंदगी, सफाई ठेकेदार पर 1.30 लाख का जुर्माना
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करतीं संयुक्त आयुक्त बेलिना। साथ में सीएसआई देवेंद्र बिश्नोई।
- फोटो : Hisar
हिसार। नगर निगम की संयुक्त आयुक्त बेलिना ने सोमवार को वार्ड-15 स्थित सुभाष नगर, कृष्णा नगर व जयदेव ढाणी की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान 26 जगहों पर गंदगी मिली। इससे नाराज संयुक्त आयुक्त ने ठेकेदार पर 1.30 लाख रुपये जुर्माना लगाया।
बता दें कि नगर निगम ने शहर के कुछ वार्डों की सफाई व्यवस्था ठेके पर दी हुई है, जिनमें वार्ड 15 भी शामिल हैं। इस वार्ड से निगम प्रशासन को शिकायत मिली थी कि दिवाली के बाद से वार्ड में सफाई नहीं हो रही है, जिस कारण से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इस शिकायत के आधार पर संयुक्त आयुक्त ने वार्ड की सफाई व्यवस्था जांची।
कार्यालय से निकलने से पहले संयुक्त आयुक्त ने सफाई शाखा के अधिकारियों से कहा कि पीएलए की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करना है। इस पर अधिकारी पीएलए रूट पर चल दिए। मगर संयुक्त आयुक्त ने पीएलए की जगह कृष्णा नगर चलने को कहा। उन्होंने लोगों से सफाई व्यवस्था पर बात की तो लोगों ने कहा कि यहां कई-कई दिनों में कर्मचारी सफाई के लिए आते हैं।
विज्ञापन
इसी माह खत्म हो जाएगा ठेका
उक्त ठेकेदार का ठेका 15 नवंबर को खत्म हो जाएगा। ठेकेदार के पास अर्बन एस्टेट टू, एमसी कॉलोनी, डीसी कॉलोनी, गोविंद नगर, दुर्गा कॉलोनी, सेक्टर 13, सेक्टर 16-17, पीएलए, बैंक कॉलोनी, ढाणी जयदेव, कृष्णा नगर, छोटूराम कॉलोनी की सफाई का जिम्मा है। इसकी एवज में निगम प्रशासन ठेकेदार को हर माह 10.66 लाख रुपये का भुगतान कर रहा है। यही नहीं घरों से लिया जा रहा यूजर चार्ज भी ठेकेदार को दिया जाना है।
पिछले माह लगाया था 80 हजार रुपये जुर्माना
संयुक्त आयुक्त ने 14 अक्तूबर को वार्ड 15 स्थित जयदेव ढाणी, इंदिरा नगर व छोटूराम कॉलोनी की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था में खामियां मिली थीं। सफाई व्यवस्था सही न मिलने पर संयुक्त आयुक्त ने ठेकेदार पर 80 हजार रुपये जुर्माना किया था।
कब-कब लगाया जुर्माना
- 12 अक्तूबर को पीएलए व सेक्टर 16-17 में गंदगी मिलने पर निगमायुक्त ने लगाया था 65 हजार रुपये जुर्माना।
- 14 अक्तूबर को जयदेव नगर, इंदिरा नगर व छोटूराम कॉलोनी की सफाई व्यवस्था में खामियां मिलने पर ठेकेदार पर किया था 80 हजार रुपये जुर्माना।
- अगस्त में पीएलए व सेक्टर 16-17 में गंदगी मिलने पर ठेकेदार पर लगाया गया था 40 हजार रुपये जुर्माना।
निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था में काफी कमियां मिलीं। इसे लेकर ठेकेदार पर जुर्माना लगाने की फाइल चला दी गई है। - बेलिना, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम