फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   INSO pasted posters on Minister Bedi's hoardings in protest against inflation.

Hisar News: महंगाई के विरोध में इनसो ने मंत्री बेदी के होर्डिंग्स पर लगाए पोस्टर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
INSO pasted posters on Minister Bedi's hoardings in protest against inflation.
इनसो पदा​धिकारी मंत्री कृष्ण बेदी के होर्डिंग्स पर महंगाई कापोस्टर चस्पा करते हुए।
हिसार। बढ़ती महंगाई के विरोध में इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदेश सरकार में मंत्री कृष्ण बेदी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता के होर्डिंग्स पर महंगाई संबंधी पोस्टर चस्पा कर विरोध जताया। छात्र नेताओं ने इस कार्रवाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी साझा किया।
विज्ञापन


इनसो पदाधिकारी दीपक घनघस, नवीन बेनीवाल और संजू सिंह ने शहर में लगे मंत्री कृष्ण बेदी एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता के स्वागत होर्डिंग्स पर पोस्टर लगाए। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र संगठन या आम नागरिक पोस्टर लगाते हैं तो नगर निगम उन्हें अवैध बताकर हटा देता है जबकि सत्ता पक्ष के बड़े-बड़े होर्डिंग्स पूरे शहर में लगे रहते हैं।
विज्ञापन


इनसो नेताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराया गया है। उनका कहना था कि यदि नियम हैं तो उनका पालन सभी पर समान रूप से होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं, आम आदमी महंगाई की मार झेल रहा है, किसान और मजदूर परेशान हैं, लेकिन सरकार जनता के मुद्दों की बजाय प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान दे रही है। इनसो पदाधिकारियों ने कहा कि पोस्टरों के माध्यम से जनता की आवाज बुलंद करने का प्रयास किया गया है। लोकतंत्र में सवाल उठाना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed