फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Inmate in Central Jail-2 cuts his wrist vein with a blade

Hisar News: सेंट्रल जेल-2 में कैदी ने ब्लेड से काटी हाथ की नस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Inmate in Central Jail-2 cuts his wrist vein with a blade
हिसार। राजगढ़ रोड स्थित सेंट्रल जेल-2 में बंद लाडवा गांव निवासी कैदी सुनील ने वीरवार को ब्लेड से गर्दन व हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। इसके बाद सुरक्षा कर्मी उसे एंबुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल ले गए, जहां सुरक्षा के बीच उसका उपचार चल रहा है। आजाद नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में नामजद कैदी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जेल प्रबंधन ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि गांव लाडवा निवासी कैदी सुनील कुमार छीना-झपटी के मामले में जेल में सजा काट रहा है। सिटी थाना में 7 जून 2020 को दर्ज मुकदमे में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. गगनदीप मित्तल की अदालत के आदेश पर सुनील 28 नवंबर 2023 से जेल-2 में 5 वर्ष के कठोर कारावास की सजा भुगत रहा है। जेल में 26 दिसंबर को शेव करने वाले रेजर का ब्लेड निकालकर अपने हाथ की नस व गर्दन पर वार कर खुद को घायल कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed