फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Infrastructure facilities in 268 schools to be upgraded; 60 percent of minor works completed.

Hisar News: 268 स्कूलों में संवरेंगी आधारभूत सुविधाएं, 60 फीसदी छोटे कार्य पूरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Infrastructure facilities in 268 schools to be upgraded; 60 percent of minor works completed.
हांसी। जिले के 268 सरकारी स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं की कमी को दूर करने के लिए चल रहे कार्यों में अब तक करीब 60 प्रतिशत छोटे कार्य पूरे किए जा चुके हैं। शेष कार्यों को भी तेजी से पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उपायुक्त राहुल नरवाल की अध्यक्षता में वीरवार को सरकारी विद्यालयों में पूर्ण और लंबित विकास कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रतीक्षा सांगवान, खंड शिक्षा अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की सुविधाओं से जुड़े कार्यों में अनावश्यक देरी न हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बच्चों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। विकास कार्यों की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रतीक्षा सांगवान ने बताया कि जिले के सरकारी स्कूलों में आधारभूत ढांचे की स्थिति जानने के लिए व्यापक सर्वे किया गया था। इसमें आवश्यक कार्यों को बड़े, मध्यम और छोटे, तीन श्रेणियों में चिह्नित किया गया।

सर्वे का उद्देश्य विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की कमी को दूर करना था। जिले के 268 स्कूलों में सर्वे के बाद चिह्नित कार्यों को पूरा करने की प्रक्रिया लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed